शादी टूटने की वजह वैसे तो दूल्हा-दुल्हन के बीच मनमुटाव, दहेज की मांग या फिर लड़का-लड़की में किसी न किसी कमी को माना जाता है, लेकिन कई बार इसकी वजह कुछ अलग ही होती है। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक गांव में। आइए जानते हैं क्या है मामला?

Tragic Wedding: शादी का रिश्ता वैसे तो जन्म-जन्मांतर का होता है, लेकिन कई बार ये रिश्ता अंजाम तक पहुंचने से पहले ही टूट जाता है। शादी टूटने की वजह वैसे तो दूल्हा-दुल्हन के बीच मनमुटाव, दहेज की मांग या फिर लड़का-लड़की में किसी न किसी कमी को माना जाता है, लेकिन कई बार इसकी वजह कुछ अलग ही होती है। Asianet News ने शादियों को लेकर एक सीरीज 'भयंकर शादियां' शुरू की है। इसमें हम उन शादियों के बारे में बात करेंगे, जिनका अंजाम बेहद बुरा या फिर चौंकाने वाला रहा। इस सीरीज की 16वीं कड़ी में कुछ महीनों पहले उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक गांव में हुए ऐसे ही केस के बारे में बता रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी वाले दिन नाचते-गाते पहुंची बरात : 
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के मुबारकपुर गांव की बेटी की शादी पास के ही एक गांव के रहने वाले लड़के से तय हुई थी। शादी वाले दिन दूल्हा बरातियों के साथ धूमधाम से लड़को को ब्याहने पहुंचा। बरात ढोल-ढमाकों के साथ नाचते-गाते हुए दुल्हन के घर पहुंची, जहां लड़की के घरवालों ने बरातियों का जमकर स्वागत किया। 

चाय-पान के बाद जयमाल के लिए पहुंचा दूल्हा : 
बरातियों के चाय-नाश्ते के बाद लड़की के घरवालों ने दूल्हे और बरातियों को जयमाल का संदेश भिजवाया। इसके बाद दूल्हा और बराती एक बार फिर नाचते-गाते उस पंडाल में पहुंचे, जहां जयमाला का कार्यक्रम रखा गया था। दूल्हे के मंच पर पहुंचने के कुछ देर बाद ही दुल्हन को उसकी सहेलियां स्टेज की तरफ लाती नजर आईं। 

धूमधाम से हुई जयमाला : 
दूल्हा-दुल्हन के स्टेज पर पहुंचने के बाद पंडितजी ने मंत्रोच्चार के साथ एक-दूसरे को वरमाला पहनाने के लिए कहा। पहले दुल्हन ने दूल्हे के गले में माला पहनाई। इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन को जयमाला पहनाई। इसके बाद मंच पर मौजूद बरातियों ने आतिशबाजी कर दोनों का स्वागत किया। जयमाला के बाद सभी बरातियों ने भोजन किया। 

जयमाल के बाद शुरू हुई फेरों की तैयारी: 
जयमाल के बाद लड़की वालों ने दूल्हा पक्ष को संदेश भिजवाया कि मंडप में पहुंचें। कुछ ही देर में दूल्हा और उसके कुछ रिश्तेदार मंडप में पहुंच गए। दूल्हे को मंडप में बैठाया गया। इसके बाद पंडित जी ने कहा कि फेरों के लिए दुल्हन को बुलवाया जाए। 

दुल्हन मंडप में आती भी तो कैसे?
दरअसल, दुल्हन जब मंडप में आने के लिए साड़ी बदल रही थी तो उसी वक्त उसके कमरे में एक शख्स घुस गया। ये शख्स लड़की को एकतरफा चाहता था और उससे शादी करना चाहता था। कमरे में घुसने के बाद भी उसने ऐसा ही कहा, लेकिन लड़की ने उसे डांटते हुए कमरे से बाहर निकलने को कहा। 

लड़की के इनकार को सह नहीं पाया शख्स : 
लड़की के एक बार फिर मना करने पर उस शख्स ने अपनी जेब में रखी पिस्तौल निकाली और दुल्हन के माथे पर फायर कर दिया। देखते ही देखते दुल्हन वहीं ढेर हो गई। गोली की आवाज चलते ही चीख-पुकार मच गई। इसी बीच मौका पाकर रात के अंधेरे में वो शख्स वहां से चुपचाप भाग निकला। 

फेरों से पहले पसर गया मातम : 
उधर, मंडप में फेरों की तैयारी चल रही थी और इधर दुल्हन की मौत से घर में मातम पसर गया। पूरा गांव शोक में डूब गया। इसके बाद किसी ने पुलिस को खबर कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में पता चला कि उसी शख्स ने बरातियों के साथ भी बदतमीजी की थी, लेकिन तब किसी ने उस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। बाद में बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। 

ये भी देखें : 

भयंकर शादियांः स्टेज पर दुल्हन पहुंच तो गई, कुछ ही सेकेंड में दूल्हे को दिखा दी उसकी औकात

भयंकर शादियांः सिर्फ एक सवाल और दुल्हन ने दिखा दी दूल्हे राजा को औकात