शादी टूटने की वजह वैसे तो दूल्हा-दुल्हन के बीच मनमुटाव, दहेज की मांग या फिर लड़का-लड़की में किसी न किसी कमी को माना जाता है, लेकिन कई बार इसकी वजह कुछ अलग ही होती है। ऐसा ही कुछ सालभर पहले महोबा जिले के एक गांव में हुआ। 

Tragic Wedding: शादी का रिश्ता वैसे तो जन्म-जन्मांतर का होता है, लेकिन कई बार ये रिश्ता अंजाम तक पहुंचने से पहले ही टूट जाता है। शादी टूटने की वजह वैसे तो दूल्हा-दुल्हन के बीच मनमुटाव, दहेज की मांग या फिर लड़का-लड़की में किसी न किसी कमी को माना जाता है, लेकिन कई बार इसकी वजह कुछ अलग ही होती है। Asianet News ने शादियों को लेकर एक सीरीज 'भयंकर शादियां' शुरू की है। इसमें हम उन शादियों के बारे में बात करेंगे, जिनका अंजाम बेहद बुरा या फिर चौंकाने वाला रहा। इस सीरीज की 14वीं कड़ी में सालभर पहले उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के एक गांव में हुए ऐसे ही केस के बारे में बता रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आवभगत देख खुशी से फूले नहीं समाए बराती : 
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के खरेला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की की शादी यहीं के पनवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में तय हुई थी। 30 अप्रैल, 2021 को दूल्हा बरात के साथ सज-धजकर लड़की के घर पहुंचा। डीजे की धुन पर नाचते-गाते जब बरात घर के सामने आई तो वधू पक्ष ने बरातियों का तिलक और माला पहनाकर स्वागत किया। घरातियों की आवभगत देखकर बराती भी फूले नहीं समा रहे थे। 

थके-हारे बरातियों ने जमकर किया नाश्ता : 
बरात के पहुंचते ही घरातियों ने घर के पास ही एक स्कूल में बरातियों को रुकवाया। यहां उनके चाय-नाश्ते का इंतजाम किया गया। बरात में नाचते-गाते आए बराती थी काफी थक चुके थे। ऐसे में सभी ने जीभर के नाश्ता किया। कुछ देर बाद बरातियों को संदेश मिला कि जयमाला में चलना है, इसलिए वो कपड़े चेंज करने लगे। 

नाचते-गाते जयमाला के लिए पहुंचे बराती : 
थोड़ी ही देर में लड़कीवालों की तरफ से संदेश आया कि जयमाला की तैयारी पूरी हो चुकी है, आप सभी लोग पहुंचें। इसके बाद एक बार फिर बराती डीजे की धुन पर दूल्हे के आगे-आगे जयमाला के लिए चल दिए। करीब आधे घंटे तक नाचते-गाते दूल्हे के दोस्त जयमाला के लिए बने पंडाल के पास पहुंचे। 

स्टेज पर दुल्हन का इंतजार कर रहा था दूल्हा : 
इसके बाद दूल्हे राजा और उनके कुछ दोस्त जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंचे। वहां सभी लोग दुल्हन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच, दुल्हन की सहेलियां और कुछ रिश्तेदार धीरे-धीरे स्टेज की तरफ आते दिखे। दुल्हन के सिर पर चांदनी लगी हुई थी और वो आहिस्ते-आहिस्ते सिर झुकाए स्टेज की तरफ बढ़ रही थी। 

जयमाला होती, इससे पहले ही दुल्हन ने टोका : 
दुल्हन और दूल्हा जब स्टेज पर पहुंच गए तो पंडितजी ने मंत्र पढ़ते हुए दोनों को एक-दूसरे को माला पहनाने को कहा। इससे पहले कि पंडित जी कुछ आगे कहते, दुल्हन ने उन्हें रोक दिया। ये देख सभी चौंक गए कि आखिर माजरा क्या है? बाद में दुल्हन ने दूल्हे से कहा कि अगर वो उसके सवाल का जवाब देगा, तभी वो उसे वरमाला पहनाएगी? दुल्हन के मुंह से ऐसी बात सुन दूल्हे के होश फाख्ता हो गए।

दुल्हन को दूल्हे पर हुआ शक : 
इसके बाद दूल्हे ने किसी तरह हां कह दी। फिर दुल्हन ने दूल्हे से कहा कि वो 2 का पहाड़ा सुनाए। ये बात सुनकर दूल्हा और बराती सभी बगलें झांकने लगे। कुछ देर बाद भी दूल्हा जब कुछ नहीं बोला और इधर-उधर देखता रहा तो उसकी पोल खुल गई। इसके बाद दुल्हन ने माला वहीं फेंकी और ये कहते हुए निकल गई कि ऐसे अनपढ़ के साथ मैं अपनी सारी जिंदगी नहीं बिता सकती। 

दूल्हे की चुप्पी देख, दुल्हन ने लिया सख्त फैसला : 
दुल्हन के इस फैसले से न सिर्फ दूल्हे बल्कि वहां मौजूद बरातियों के भी हाथ-पैर फूल गए। पलभर में खुशी का माहौल तनाव में बदल चुका था। अब किसी को नहीं सूझ रहा था कि करें तो क्या? इसके बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने लड़की को मनाने की कोशिश की। लेकिन वो अपनी बात से डिगने के लिए तैयार ही नहीं थी। 

किसी के मनाने पर भी नहीं मानी दुल्हन : 
बाद में किसी ने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने भी दुल्हन को समझाने के प्रयास किए लेकिन दुल्हन ने उल्टे पुलिस से ही ऐसे सवाल दाग दिए कि वो भी कुछ न बोल पाए। बाद में तय हुआ कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जो पैसे और गहने दिए हैं, वो लौटा दिए जाएं। दरअसल, दुल्हन को कहीं से भनक लग गई थी कि उसका होनेवाला पति ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है। इस पर उसने खुद ही सच्चाई का पता लगाने का फैसला किया। 

ये भी देखें : 

भयंकर शादियांः स्टेज पर दुल्हन के हाथ से अचानक गिरी वरमाला, फिर वो हुआ जिसकी उम्मीद किसी को ना थी..

भयंकर शादियांः स्टेज की पहली सीढ़ी और दूल्हे पर नजर, दुल्हन ने वापस खींच लिए अपने पैर