मथुरा में एक मस्जिद के मौलवी ने युवती को शादी का झांसा देकर उससे एक साल तक दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। पीड़िता ने बताया कि मस्जिद सचिव मौलवी के साथ मिला है।

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक महिला ने मस्जिद के मौलवी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि मौलवी ने उसे शादी का झांसा देकर उससे एक साल तक दुष्कर्म किया है। पीड़िता अपनी शिकायत लेकर बीते सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मस्जिद के सचिव ने आरोपी को भगा दिया है। महिला ने एसएसपी से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी का झांसा देकर मौलवी ने किया दुष्कर्म
महिला ने बताया कि थाना सदर बाजार के छोटा बाजार स्थित सादुल्लाह मस्जिद में मौलवी रहता है। युवती के अनुसार, उसकी छोटी बहन मस्जिद में पढ़ने जाती थी। इसी दौरान युवती छोटी बहन को मस्जिद छोड़ने जाती थी। तभी उसकी मुलाकात हो गई। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरु हो गया। युवती ने बताया कि दोनों के अविवाहित होने पर मस्जिद के मौलवी ने उसके सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद निकाह का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने लगा था। 

पीड़िता ने मस्जिद सचिव पर भी लगाए आरोप
महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि इस दौरान मौलवी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसका यौन शोषण किया। इसके बाद जब पीड़िता उस पर शादी का दबाव बनाने लगी तो उसने निकाह करने से इंकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। मौलवी ने धमकी देते हुए कहा कि यदि पीड़िता ने किसी को भी घटना के बारे में बताया तो वह उसे जान से मारकर यहां से भाग जाएगा। पीड़िता ने अपने परिवार को मामले से अवगत करवाया। जब पीड़िता के पिता मौलवी की शिकायत मस्जिद के सचिव से की तो उन्होंने मामले को सुलझाने के बजाय मौलवी को वहां से भगा दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद युवती ने एसएसपी दफ्तर मामले पर कार्रवाई की मांग की है।

साहब बेटे को ढूंढ दीजिए...डीएम के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाती नजर आई युवक की मां, जानिए क्या है पूरा मामला