यूपी के जिले मेरठ में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरिफ नाम के शख्स ने मोनू बनकर दोस्त के साथ महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने भाई के साथ शिकायत दर्ज की है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मेरठ: उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ में लव जिहाद का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपना नाम मोनू बताकर महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं इसमें उसका दोस्त भी शामिल रहा। दोनों महिला को ब्लैकमेल कर सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। पीड़िता ने इस बात के बारे में अपने भाई से जिक्र किया तो वह बहन को लेकर सीओ सदर कार्यालय पहुंचा और इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़िता महिला का भाई एडीजी मेरठ जोन कार्यालय स्थित फार्म में मजदूरी करता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विवाद के चलते पति के अलग हुई थी महिला
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के भावनपुर के पचपेड़ा गांव का है। पीड़ित महिला मूलरूप से बरेली की निवासी है लेकिन पांच साल पहले इस क्षेत्र के पचपेड़ा गांव में हुई थी। महिला का पति के साथ विवाद चल रहा है जिसके बाद से वह अपने तीन बच्चे के साथ अकेली रहती है। तीन महीने पहले महिला गांव में खेत पर मजदूरी करने गई थी और यहीं पर उसकी मुलाकात आरिफ से हुई। पीड़िता का आरोप है कि आरिफ ने अपना नाम मोनू बताया और उससे दोस्ती कर ली। इतना ही नहीं उसने महिला को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया और साथ ही अश्लील वीडियो बना ली।

सीओ ने पुलिस को कार्रवाई करने के दिए निर्देश
पीड़ित महिला का आरोप यह भी है कि अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। इसमें उसका दोस्त भी शामिल है और उसने भी दुष्कर्म किया। महिला ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी तो एडीजी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों को बताया। उसके बाद पीड़िता शुक्रवार को भाई के साथ गंगानगर स्थित सीओ सदर देहात के पास पहुंची। इस मामले में सीओ पूनम सिरोही ने थाना पुलिस को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कराकर मेडिकल परीक्षण कराया है। इसके साथ ही इंस्पेक्टर भावनपुर नीरज मलिक ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शामली: थाने में हुई प्रेमी जोड़े की शादी, बहन के देवर के साथ था युवती का रिश्ता, पूरे इलाके में हो रही चर्चा