यूपी के मेरठ में भी खूंखार कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्तों ने भाजपा नेता के बेटे को लहूलुहान कर दिया है। वहीं लोगों में अधिकारियों के खिलाफ भारी गुस्सा है। साथ ही पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी का कहना है कि प्राथमिकता के तौर पर दोनों इलाकों में कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा। 

लखनऊ: यूपी में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुछ दिनों पहले राजधानी में कुछ दिन पहले पुराने लखनऊ के मुसाहिबगंज में आवारा कुत्तों के हमले में एक मासूम की मौत हो गई थी। वहीं उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसी क्रम में ऐसा ही मामला मेरठ में देखने को मिल रहा है, जहां पर शुक्रवार को कुत्तों ने भाजपा नेता के बेटे पर हमला बोल गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उत्तर प्रदेश के राज्य मेरठ के नेहरू नगर में शुक्रवार को कुत्तों ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल महामंत्री कपिल शर्मा के पुत्र रुद्र शर्मा (12) पर कुत्तों ने हमला बोल दिया। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं शहर के अन्य इलाकों में भी कुत्तों का आंतक जारी है। वहीं फूलबाग कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर गुरुवार की रात में एक बाइक सवार को कुत्तों ने गिरा दिया, जिससे वह चोटिल हो गया। 

नगर निगम की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल 
शहर के नेहरू नगर और फूलबाग कॉलोनी पर हुई इस घटना पर पूर्व पार्षद मनोज वर्मा का कहना है कि फूलबालग और नेहरूनगर की कोई गली ऐसी नहीं है, जहां पर कुत्तों के झुंड न हों। कुत्तों का यह झुंड लोगों को आए दिन काट रहा है। बीजेपी के पूर्व मंडल महामंत्री कपिल शर्मा और पूर्व पार्षद मनोज वर्मा समेत अन्य लोगों का कहना है कि नगर निगम में शिकायत करते हैं तो कोई सुनता ही नहीं। आक्रोशित लोग ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे है। 

प्राथमिकता पर इन इलाकों में चलाया जाएगा अभियान
तो वहीं नगर निगम ने शहर की सड़कों से आवारा कुत्तों को पकड़ने, उनकी नसबंदी और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने की जिम्मेदारी ओरैया की कंपनी को दी है। साथ ही दिल्ली रोड स्थित शंकर नगर में कुत्तों की नसबंदी के लिए केंद्र भी बनाया हुआ है। शहर के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह दावा करते है कि प्रतिदिन कुत्तो को पकड़कर नसबंदी की जा रही है। फूलबाग इलाके की पहले भी शिकायत आई थी इसलिए प्राथमिकता के आधार पर फूलबाग और नेहरू नगर में कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा। 

आवारा कुत्तों पर लगी रोक को हटवाने के लिए लखनऊ नगर निगम करेगा अपील, महापौर ने दिए आदेश

बागपत में पन्द्रह सौ रुपये के विवाद को लेकर आरोपी ने युवक को मारी गोली, गर्दन के बीच से आरपार हुआ छर्रा

उत्तर प्रदेश सरकार 1.71 लाख हेक्टेयर ऊसर भूमि को 100 दिनों में बनाएगी खेती करने योग्य, 477.33 करोड़ होंगे खर्च

सीएम योगी के सामने हुआ प्रस्तुतीकरण, रोजगार और उत्पादन बढ़ाने को लेकर दिए गए निर्देश