यूपी के प्रयागराज में 6 साल की मासूम से गैंगरेप के बाद उसकी गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा था, जिसके बाद इसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ग्रामीणों को समझा बुझाकर आरोपी को थाने ले गई।

प्रयागराज (Uttar Pradesh). यूपी के प्रयागराज में 6 साल की मासूम से गैंगरेप के बाद उसकी गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा था, जिसके बाद इसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ग्रामीणों को समझा बुझाकर आरोपी को थाने ले गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली 6 साल की मासूम पड़ोस की एक बच्ची के साथ घर के पास खेल रही थी। इस बीच मासूम अचानक लापता हो गई। देर शाम जब वो घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। देर रात उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में मिला। इसके बाद ग्रामीणों का शक गांव के रहने वाले बच्चू लाल पर गया। जिसे उन्होंने पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। 

पुलिस का क्या है कहना
पुलिस का कहना है, शुरुआती जांच में पता चला है कि गांव के ही बच्चू लाल व उसके एक साथी ने बच्ची को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। पकड़े जाने के डर से उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। बच्चू लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश जारी है। घटना के बाद से इलाके में तनाव है।