पीड़िता ने बताया कि सात माह पहले एक अधेड़ ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी दूध देने के लिए घर आता था। अब बच्ची ने स्कूल परिसर में एक मृत बच्चे को जन्म दिया है।

बलिया (उत्तर प्रदेश). यहां एक हाईस्कूल की छात्रा द्वारा स्कूल में बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि, घर पर दूध देने वाले एक अधेड़ ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। स्कूल प्रशासन ने प्रसव के बाद पुलिस को सूचित करते हुए परिजनों को भी जानकारी दी। छात्रा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां हालत में सुधार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छात्रा दर्द से चीख रही थी कोई नहीं था उसके पास
यह मामला गड़वार थाना इलाके के एक गांव का है। बच्ची हाईस्कूल की छात्रा है। चार दिन पहले वह स्कूल गई थी, तभी क्लास रूम में उसे पेट में दर्द होने लगा। उसने यह बात अपने टीचर से बताई। टीचर ने उसे विद्यालय के पास स्थित एक बगीचे में टहलने के लिए कहा। लेकिन बागीचे में पहुंचते ही छात्रा दर्द से कराहने लगी। बच्ची के पास उस समय कोई नहीं था जब उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। जब बच्ची की हालत को स्कूल के टीचर और आस-पास के लोगों ने देखा तो उनकी आंखों में आंसू आ गए।

आरोपी बच्ची को दे रहा जान से मारने की धमकी
 जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन में खलबली मच गई। प्रसव के बाद छात्रा बेहोश हो गई थी। स्कूल प्रशासन ने यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस ने छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़िता ने बताया कि सात माह पहले एक अधेड़ ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी दूध लेने के लिए घर आता था। आरोप है कि, मामले को दबाने के लिए अभी भी आरोपी जानमाल की धमकी दे रहा है।