जंगल में लाश मिलने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डाग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम के साथ एसएसपी मौके पर पहुंचे।

मुजफ्फरनगर. यूपी के मुजफ्फरनगर में जंगल के बीच शनिवार को 12 साल के बच्चे की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मासूम एक दिन पहले शुक्रवार को घर के पास खेलने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। मृतक के परिजनों ने पुलिस को उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला सिखेड़ा थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले निसार ने बताया, कल शाम को बेटा अबूजर पास में ही खेलने गया था, लेकिन घर वापस नहीं आया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने हमे थाने से भगा दिया। हमारी कोई बात नहीं सुनी गई और न ही पुलिस ने बेटे की तलाश की। सुबह पास के जंगलों में बेटे की सिर कटी लाश मिली। पुलिस ने बच्चा चोरी की अफवाह के चलते समय पर कोई कार्रवाई नहीं की, नहीं तो आज मेरा बेटा जिंदा होता। उल्टा वो हमे ही धमका रही थी। 

जंगल में लाश मिलने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डाग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम के साथ एसएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की विस्तृत जांच कराने के लिए कहा है।