बीएचयू पहुंची महिला पुलिस टीम के द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें मिशन शक्ति के बारे में बताया गया और कहा गया कि वह किसी भी समस्या को लेकर नजदीकी थाने में बेहिचक आ सकती हैं। 

अनुज तिवारी

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वाराणसी: जनपद में पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। यहां महिला पुलिस टीम द्वारा विश्वविद्यालय में छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में जागरूक किया गया और महिलाओं को बताया गया कि आप निडरता के साथ अपनी समस्याओं को एक महिला पुलिसकर्मी के सामने रख सकती हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह पहल सभी के बीच में पहुंचाने के लिए महिला पुलिस की टीम अब मैदान में उतर चुकी है। इसी क्रम में बनारस पुलिस कमिश्नरेट की महिला पुलिस बीएचयू पहुंची। इसी के साथ बनारस के विभिन्न क्षेत्रों में महिला पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। बनारस के घाटों, चौराहों, मंदिरों के बाद विश्वविद्यालय में भी महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों की टीम पहुंच रही है। 

कब हुआ यूपी मिशन शक्ति की शुरुआत 
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ सन 2020 में किया गया था। इस योजना को प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों को सवालंबी एवं सुरक्षित बनाने के लिए आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से विभिन्न प्रकार के जागरूकता एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम का संचालन किया जाता है जिससे कि महिलाओं को उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी पहुंचाई जा सके।

लोगों को जागरूक कर जानें जा रहे विचार
काशी में एडीसीपी महिला अपराध ममता रानी इस अभियान को महिलाओं के बीच में अपनी टीम के साथ लेकर पहुंच रही हैं। वह महिलाओं के बीच में इस मिशन शक्ति के बारे में बता रही हैं और उसके साथ ही वह महिलाओं से उनके विचार भी जान रही हैं। अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं और बालिकाओं को बताया जा रहा है कि अगरआपको कोई भी समस्या होती है तो आप निडरता के साथ अपने नजदीकी थाने में जा सकती हैं जहां महिला पुलिसकर्मी मित्र आपकी पूरी तरह से मदद करेंगे।

यूपी में 8 ठिकानों पर NIA की छापेमारी, अलग-अलग जगहों से उठाए गए संदिग्ध