विधान परिषद चुनाव को लेकर वोटिंग शनिवार को हो चुकी है। शाम चार बजे तक 27 निर्वाचन क्षेत्रों में 95 प्रत्याशियों की किस्मत कैद हो चुकी है। 739 पोलिंग बूथों पर 1,20,657 मतदाताओं ने मतदान किया।  

लखनऊ: यूपी में विधान परिषद चुनाव 2022 के लिए वोटिंग शनिवार को हुई। 27 स्थानीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शाम को चार बजे तक मतदान हुआ। जिन जगहों पर मतदान हुआ वहां ज्यादातर पर भाजपा और सपा का सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। हालांकि इनके परिणाम 12 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। जिसके बाद ही यह स्थिति साफ हो पाएगी की कौन सा राजनीतिक दल इस चुनाव में बाजी मारता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शाम 4 बजे तक ये रहा मतदान प्रतिशत

  • विधान परिषद की झांसी-ललितपुर-जालौन सीट पर 98.90 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
  • वाराणसी स्थानीय प्राधिकरण में विधान परिषद चुनाव में वाराणसी, भदोही और चंदौली जिले के 26 बूथों पर 98.52 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
  • मऊ जनपद में बनाए गए 10 बूथों पर शाम चार बजे तक 98.95 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 
  • जौनपुर में शाम चार बजे तक कुल 98.28 फीसदी मतदान हुआ। 
  • मेरठ में मतदान की समाप्ति तक 98.93 फीसदी मतदातओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 
  • आगरा-फिरोजाबाद सीट पर कुल 98.06 फीसदी लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 
  • गोंडा-बलरामपुर में एमएलसी चुनाव में 96.54 फीसदी वोटिंग हुई। 
  • प्रतापगढ़ में एमएलसी चुनाव के दौरान कुल 99.25 फीसदी लोगों ने मतदान किया। 
  • अमरोहा में 4 बजे तक 99 फीसदी मतदान हुआ वहीं मुरादाबाद में 98 फीसदी वोटिंग हुई। 
  • लखनऊ में 98.90 फीसदी लोगों ने मतदान किया। 

95 प्रत्याशियों की किस्मत हुई बॉक्स में कैद
उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य के 27 पदों के लिए 58 जिलों में 95 प्रत्याशियों की किस्मत पर कैद हो गई है। इस दौरान एक लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए 58 जनपदों में प्रेक्षकों की तैनाती भी की गई थी। वहीं शाम चार बजे तक 739 पोलिंग बूथों पर 1,20,657 मतदाताओं ने 95 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कर बॉक्स में कैद कर दिया है। इसकी गणना 12 अप्रैल को होगी। 

नहीं पहुंचे सफाईकर्मी तो परेशान पार्षद पति ने खुद लगाई झाड़ू, कहा- गुमराह करते हैं लखनऊ नगर निगम के अधिकारी

याकूब के घर पर गैर जमानती वारंट हुआ चस्पा, दिल्ली में लोकेशन मिलने के बाद और भी सक्रिय हुई टीमें