सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक अजय की तीन संताने हैं, जिसमें बड़ा बेटा आकाश (10), दूसरा अभिषेक (8) और एक बेटी नैना (5)। 


रायबरेली (Uttar Pradesh) । मां ने ही अपनी बेटी को विधवा बना दिया। बीती रात उसने अपने ही दामाद की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों ने वारदात के पहले जमकर शराब पी रखे थे। यह घटना बछरावा थाना क्षेत्र के पासी टूसी गांव का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ससुराल में रहता था शख्स
गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के सरैया गांव का रहने वाला अजय (35) बचपन से ही पासी टूसी गांव में अपनी बहन पुष्पा पत्नी विजयराज के घर पर रहता था। 12 साल पहले पड़ोस की ही रहने वाली धन्नो की पुत्री चंदू से उसका विवाह हो गया। इसके बाद अजय अपनी ही ससुराल में ही रहने लगा। 

सोते समय दिया वारदात को अंजाम
सास धन्नो (52) और अजय के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। जांच में यह बात सामने आई कि सोमवार देर रात धन्नो अपने दामाद के साथ जमकर शराब पी। इसके बाद दोनों में नोकझोंक हो गई। हालांकि मामला शांत हो गया। वहीं, देर रात लगभग 12 बजे बजे सोते वक्‍त अचानक सास ने अपने दामाद पर लाठियों से हमला कर दिया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

नानी ने तीन बच्चों को किया अनाथ
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक अजय की तीन संताने हैं, जिसमें बड़ा बेटा आकाश (10), दूसरा अभिषेक (8) और एक बेटी नैना (5)।