सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन फानन में लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही अखिलेश यादव, राम गोविन्द चौधरी समेत सपा के कई बड़े नेता अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि मुलायम को पेट में दर्द के साथ सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

लखनऊ(Uttar Pradesh ). सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन फानन में लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही अखिलेश यादव, राम गोविन्द चौधरी समेत सपा के कई बड़े नेता अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि मुलायम को पेट में दर्द के साथ सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुछ महीनों से खराब चल रही है मुलायम की तबीयत
बता दें, मुलायम की पिछले कुछ महीने से तबीयत खराब चल रही है। इसी साल जून महीने में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें यूरिनरी रिटेंशन की शिकायत बताई गई थी। मेदांता से पहले हाईपर ग्लाईसिमिया और हाईपर डायबीटिज की समस्या के चलते इन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।

सीएम योगी ने मुलायम से की थी मुलाकात
हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ मुलायम से मिलने उनके घर गए थे। सीएम ने उनकी सेहत की जानकारी लेते हुए दीर्घायु होने की कामना की थी। इस दौरान मुलायम के भाई और सपा विधायक शिवपाल यादव भी मौजूद थे।