20 दिसंबर को भी मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब हो गई थी। उस समय उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था। पार्टी से जुड़े लोगों के मुताबिक उनके नाक से खून आ गया था। अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई थी।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) । सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। इस बार उन्हें मुंबई स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें पेट में तकलीफ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नाक से खून आने पर सिविल में हुए थे भर्ती
20 दिसंबर को भी मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब हो गई थी। उस समय उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था। पार्टी से जुड़े लोगों के मुताबिक उनके नाक से खून आ गया था। अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई थी। इसके अलावा शुगर व बीपी की जांच के बाद दवाएं दी गई थी।

हाल ही में मनाया गया था जन्मदिन
सपा संरक्षक बीते काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। वे बीते छह माह से पेट, ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं। सपा संरक्षक मुलायम सिंह का हाल ही में 81वां जन्मदिन मनाया गया है।

साथ में हैं कार्यकताओं और रिश्तेदार
महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने बताया कि कुछ सपा कार्यकर्ता और रिश्तेदार मुलायम के साथ हैं। मुलायम सिंह को पेट में दर्द था। उनके शरीर की जांच के लिए उन्हें मुंबई लाया गया है। उनकी रूटीन जांच होती रहती है। कोई खास समस्या नहीं है। रविवार शाम को उन्हें लखनऊ वापस भेज दिया जाएगा।
(प्रतीकात्मक फोटो)