युवक और युवती में दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का कहना है कि रात में लालमणि घर पहुंचा। शादी के लिए कहा. जब उसने इनकार किया तो इससे नाराज होकर उसने पास ही रखे हंसिया से पहले मां को मारा और फिर पिता की हत्या कर दी।

सुल्तानपुर (Uttar Pradesh) । प्रेमिका के पहले हां, फिर परिवार के दबाव में शादी के लिए ना करने से सिरफिरा आशिक गुस्से में आ गया। प्रेमिका के मां-बाप की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी की तलाश में जुट गई। यह मामला गोसाईगंज के सलारपुर गांव का है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
युवती का लालमणि के साथ पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर लालमणि नाराज था और अक्सर प्रेमिका के परिजनों से विवाद करता रहता था। सोमवार रात वह फिर शादी की बात करने प्रेमिका के घर आया था। लेकिन, इस बार प्रेमिका ने भी शादी से इनकार कर दिया।

ऐसे किया डबल मर्डर
प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर गुस्से में आकर उसने प्रेमिका की मां और और पिता की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। डबल मर्डर की इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसपी समेत पुलिस मौके पर पहुंच गई।

प्रेमिका ने सुनाई ये कहानी
युवक और युवती में दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का कहना है कि रात में लालमणि घर पहुंचा। शादी के लिए कहा. जब उसने इनकार किया तो इससे नाराज होकर उसने पास ही रखे हंसिया से पहले मां को मारा और फिर पिता की हत्या कर दी। मामले में नामजद तहरीर प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।