मोदी ने रोजाना कूड़ा बीनने वाली महिलाओं से जाना कि किस तरह से कूड़े से प्लास्टिक को अलग किया जाता है। इसके बाद उन्होंने यूज्ड प्लास्टिक को डीकम्पोज करने वाली मशीन के बारे में भी जानकारी ली। खुद कूड़े से अलग हुई प्लास्टिक को डीकम्पोज करके भी देखा।

मथुरा (उत्तर प्रदेश). स्वाच्छता अभियान के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अब सिंगल यूज प्लास्टिक के यूज के खिलाफ मुहीम शुरू की है। बुधवार को मथुरा से उन्होंने प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कूड़ा बीनने वाली महिलाओं से मुलाकात की, जोकि कूड़े से प्लास्टिक को अलग करने का काम कर रही थीं। महिलाओं को देख खुद मोदी भी कूड़े से प्लास्टिक अलग करने में जुट गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मोदी ने रोजाना कूड़ा बीनने वाली महिलाओं से जाना कि किस तरह से कूड़े से प्लास्टिक को अलग किया जाता है। इसके बाद उन्होंने यूज्ड प्लास्टिक को डीकम्पोज करने वाली मशीन के बारे में भी जानकारी ली। खुद कूड़े से अलग हुई प्लास्टिक को डीकम्पोज करके भी देखा। 

यही नहीं, पीएम ने गाय के पेट की सर्जरी कर निकाली जाने वाली पॉलीथिन का भी लाइव ऑपरेशन देखा। इस दौरान वो कुछ भावुक भी हो गए। सीएम योगी के चेहरे पर भी दर्द छलक आया। 

बता दें, पीएम मोदी ने बुधवार को मथुरा में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान केंद्र में पशुओं के टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान पीएम ने संकल्प लिया कि देश को प्लास्टिक से मुक्त कर दिया जाएगा, क्योंकि प्लास्टिक दुनिया के लिए आफत बन गई है। इससे निपटने की समस्या एक बड़ी चुनौती है।