यूपी के इटावा में 14 अक्टूबर को हुई न्यूज एंकर की पत्नी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस हत्याकांड की पूरी साजिश महिला के पति ने ग्रेटर नोएडा में बैठकर रची। उसने चैनल में काम करने वाले एक साथी से इस हत्याकांड को अंजाम दिलावाया।

इटावा (Uttar Pradesh). यूपी के इटावा में 14 अक्टूबर को हुई न्यूज एंकर की पत्नी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस हत्याकांड की पूरी साजिश महिला के पति ने ग्रेटर नोएडा में बैठकर रची। उसने चैनल में काम करने वाले एक साथी से इस हत्याकांड को अंजाम दिलावाया। पुलिस ने मामले में 3 लोग को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा बल सिंह इलाके का है। यहां रहने वाले अजितेश मिश्रा ग्रेटर नोएडा में एक न्यूज चैनल में एंकर हैं। उनकी पत्नी दिव्या (27) यहां ससुर प्रमोद और उनकी बुजुर्ग मां के साथ रहती थी। रिटायर्ड प्रिंसिपल प्रमोद ने बताया था, घटना वाले दिन वो सुबह ही बाहर चले गए थे। दोपहर को लौटे तो बहू के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद वो अपने कमरे में सोने चले गए। कुछ घंटों बाद उठे तो बहू का कमरा खुला था। जाकर देखा तो उसका शव लहुलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। कमरे में पूरा सामाना बिखरा पड़ा था। तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया था कि बहू 15 दिन पहले ही ग्रेटर नोएडा से घर उनकी बुजुर्ग मां की देखभाल के लिए आई थी। पत्नी और बेटा नोएडा में थे। 

ऐसे दिया गया हत्याकांड को अंजाम
अजितेश के साथ चैनल में काम करने वाले अखिल को दिव्या मुंहबोला भाई मानती थी। उसे राखी भी बांधती थी। अखिलेश भी ग्रेटर नोएडा में ही रहता है। एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया, अजितेश ने अखिल के हाथों पत्नी की हत्या करवाई। उसे नया सिम और मोबाइल देकर 14 अक्टूबर को इटावा की बस पर बैठाया। इस दौरान अजितेश पत्नी और पिता से मोबाइल पर संपर्क में था। ताकि दोनों की लोकेशन मिलती रहे और पत्नी घर के बाहर न जाने पाए। 

इटावा पहुंचते ही अखिले सीधे दिव्या के घर गया। भाई समझ दिव्या उसे अपने कमरे में ले गई और शादी की एलबम दिखाने लगी। इसी दौरान उसने पास में रखे गुलदस्ते से महिला के सिर पर जोरदार वार किया। जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई। अखिल ने इस बीच अजितेश को मैसेज किया कि उसकी पत्नी की सांसें अभी चल रही है। जिसपर पति ने रिप्लाई किया, उसे जान से मार दो। जिसके बाद आरोपी ने महिला का सिर जमीन में पटक पटक उसकी हत्या कर दी। यही नहीं, महिला की मौत के बाद भी आरोपी ने उसके पति को मैसेज कर कंफर्म किया था।

क्यों पत्नी से इतनी नफरत करने लगा था एंकर 
एसएसपी ने बताया, अजितेश का चैनल में काम करने वाली एक लड़की से अवैध संबंध था। दिव्या को इसकी जानकारी हो गई थी। जिसको लेकर दंपत्ति के बीच रोजाना लड़ाई झगड़ा होता था। हाल ही में दिव्या की उस लड़की से भी फोन पर झड़प हुई थी। इसी अवैध संबंध को बनाए रखने के लिए पति ने दोस्त के हाथ पत्नी की हत्या करवा दी। जानकारी के मुताबिक, ​दिव्या पहले उसी चैनल में काम करती ​थी। 

पुलिस को ऐसे हुआ शक
एसएसपी ने बताया, जिस वक्त हत्या हुई, उसम समय दिव्या और उसकी बुजुर्ग ददिया सास मौजूद थीं। ससुर बाहर गए हुए थे। मृतका के मोबाइल से मिले मैसेज और सर्विलांस से मिली लोकेशन के आधार पर पति अजितेश पर हत्या का संदेह हुआ था। बाद में पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अजितेश, उसका महिला मित्र और अखिलेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।