महिला से अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत त्यागी पर पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज की। यह एफआईआर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतीक चिह्न के गलत इस्तेमाल को लेकर दर्ज की गई। 

नोएडा: देश की राजधानी दिल्ली से सटे हुए नोएडा में महिला से अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की मुश्किलें और भी बढ़ती जा रही हैं। उसके चार करीबी सहयोगियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसी बीच आरोपी के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी श्रीकांत त्यागी ने अपनी कार पर फर्जी तरीके से यूपी सरकार लिखवा रखा था। इसको लेकर पुलिस ने 419, 420 और 482 की धाराओं में नया मुकदमा दर्ज किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पेड़ लगाने पर आपत्ति को लेकर शुरू हुआ था विवाद
श्रीकांत त्यागी का वीडियो आने के बाद से ही भाजपा लगातार उससे दूरी बनाए हुए है। वह खुद को पार्टी के किसान मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य और इसकी युवा समिति का राष्ट्रीय समन्वयक बताया था। त्यागी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह पूरा विवाद उस दौरान सामने आया था जब महिला ने सेक्टर 93बी स्थित अपनी आवासीय सोसाइटी में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए त्यागी द्वारा कुछ पेड़ लगाने पर आपत्ति जताई थी। 

प्रतीक चिह्न के गलत इस्तेमाल पर हुई एफआईआर
वहीं इस मामले में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) रणविजय सिंह का कहना है कि प्रकरण के सामने आते ही तत्काल कार्रवाई की गई और प्राथमिकी दर्ज हुई। आगे की जांच के लिए 4 करीबी सहयोगियों को भी हिरासत में लिया गया है। मौके पर गई पुलिस टीम को वहां से त्यागी के तीन वाहन भी मिले हैं। उसमें से दो को जब्त कर लिया गया है। तीसरे वाहन पर उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक प्रतीक चिन्ह था और नियम उल्लंघन में उसके लिए अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की ओऱ से बताया गया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही पुलिस एक्शन मोड में है। 

अपहरण के 13 दिन बाद मिली लड़के की लाश, बदायूं पुलिस पर फूटा लोगों का गुस्सा, दरोगा-सिपाही के साथ किया ऐसा सलूक