डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 30-30 मिनट की दो क्लास हाईस्कूल और 30-30 मिनट की दो क्लास इंटर की चलेंगी। शाम को यही क्लास रिपीट होंगी। लॉकडाउन के कारण स्कूल की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शासन के निर्देशों पर यह पहल की गई है।

लखनऊ (Uttar Pradesh)। सरकार लॉकडाउन में छात्र-छात्राओं को हो रही दिक्कतों को गंभीरता से ले रही है। इसके लिए तरह-तरह से यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं की मदद कर रही है। खबर है कि रामायण, महाभारत के बाद अब 30 अप्रैल से दूरदर्शन पर 10वीं और 12वीं की कक्षाओं का संचालन किया जाएगा, जिसका दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल पर सुबह 10 से 12 बजे तक कक्षाओं का प्रसारण होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस तरह चलेंगी कक्षाएं
डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 30-30 मिनट की दो क्लास हाईस्कूल और 30-30 मिनट की दो क्लास इंटर की चलेंगी। शाम को यही क्लास रिपीट होंगी। लॉकडाउन के कारण स्कूल की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शासन के निर्देशों पर यह पहल की गई है।

यहां हो रही रिकार्डिंग
यह प्रसारण सरकार के निर्देश पर हो रहा है। इसके लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के स्टूडियो में इनकी रिकॉर्डिंग की जा रही है। बता दें कि इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा हो चुकी है, लेकिन रिजल्ट नहीं है है, क्योंकि अभी तक कॉपियां नहीं जांचीं जा सकी हैं। वहीं, 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं को लॉकडाउन के कारण बिना परीक्षा के ही पास कर दिया गया है।