कानपुर के चकेरी निवासी एक छात्रा के साथ लखनऊ निवासी युवक ने होटल में दष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्र ने पहले छात्रा को पहले होटल में मिलने के लिए बुलाया फिर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के जिले कानपुर में छात्र ने छात्रा को झांसा देकर बुलाया और दुष्कर्म किया। उसके बाद कानपुर से भाग गया। चकेरी निवासी छात्रा से लखनऊ के डी फार्मा छात्र ने कोतवाली थाना क्षेत्र के एक होटल में मिलने को बुलाया और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर कोतवाली थाने की पुलिस ने आरोपी डी फार्मा के छात्र के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बातों-2 में युवक ले गया होटल
जानकारी के अनुसार चकेरी निवासी 16 वर्षीय छात्रा ने बताया कि 21 मई को लखनऊ निवासी दोस्त वीरेंद्र ने जेड स्क्वॉयर में मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान उसने बातों-2 में कहा कि चलो मैं जिस होटल में रुका हूं, वहीं बैठकर बात करता हूं। वह मुझे झांसे में लेकर मानसरोवर होटल लेकर चला गया। इसके बाद मेरे साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं विरोध करने में जमकर पीटा। साथ ही अश्वील वीडियो भी बना लिया। धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा और अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा।

पिता को बताई पूरी सूचना फोन पर
उसके बाद भी जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने लगा। बड़ा चौराहा पर छात्रा ने शोर मचाकर वहां मौजूद पुलिस कर्मी को बुलाया और पूरी घटना बताई। इसके बाद फोन पर पिता को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी छात्र वीरेंद्र के खिलाफ रेप, पाक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। लखनऊ पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी होने के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

रिटायर्ड रेलवे अधिकारी मर्डर मामले में जांच में जुटी पुलिस, लगातार दबिश जारी

लॉकडाउन में बिछड़े थे प्रेमी युगल, एक साल बाद पुलिस की मदद से हुआ मिलन, जानिए पूरी कहनी