पीड़िता ने पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर मीडिया गुहार लगाई, जिसके बाद आनन-फानन में पनियरा पुलिस ने आरोपी प्रेमी के विरुद्ध आईटी एक्ट सहित जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया। साथ ही उसकी आरोपी की तलाश में जुट गई। 

महराजगंज (Uttar Pradesh) । सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का आपत्तिजनक वीडियो बना डाला और उसे ब्लैकमेल करने लगा। बात न मानने पर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। मीडिया में खबर आने पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। यह मामला पनियरा थाना क्षेत्र का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
एक लड़की को उसके प्रेमी ने ही बदनाम करने की नियत से सोशल मीडिया पर उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया। आरोपी बार-बार अपनी प्रेमिका का अश्लील वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। लड़की की शिकायत के बाद पहले तो पुलिस टालमटोल करती रही।

मीडिया के कारण हरकत में आई पुलिस
पीड़िता ने पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर मीडिया गुहार लगाई, जिसके बाद आनन-फानन में पनियरा पुलिस ने आरोपी प्रेमी के विरुद्ध आईटी एक्ट सहित जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया। साथ ही उसकी आरोपी की तलाश में जुट गई।

पुलिस ने किया यह दावा
अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने बताया कि पीड़ित लड़की की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित जान से मारने की धमकी का मामला पनियरा थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

(प्रतीकात्मक फोटो)