बताते हैं कि घटना के बाद से दूल्हा पक्ष के लोगों ने लड़की को ले जाने से मना कर दिया। बाराती भी लौट गए। उसके बाद इसमें रिश्‍तेदारों की मदद ली गई। दोनों तरफ के लोगों की आपस में पंचायत हुई। रिश्तेदारों के समझाने पर लड़का पक्ष मान गया। 

गोरखपुर (Uttar Pradesh) । सिरफिरे आशिक ने जयमाल के समय स्टेज पर चढ़कर दूल्हे पर कुल्हाड़ी तान दिया। लोग समझ पाते कि वो दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। हालांकि इसके बाद लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दिया। वहीं, दूल्हे ने शादी से ही इनकार कर दिया। लेकिन गुरुवार तक कई घंटे चली पंचायत के बाद शादी को तैयार हुइ, फिर विदाई कराकर ले गए। यह घटना खोराबार इलाके के कुसम्ही बाजार में बुधवार की रात की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूल्हे पर तान रखी थी कुल्हाडी
कुसम्ही बाजार निवासी युवती की शादी देवरिया जिले में तय हुई थी। बुधवार को बारात आई। द्वारपूजा कार्यक्रम के बाद रात 11 बजे जयमाल के लिए दूल्हा व दुल्हन स्टेज पर गए। तभी पिपराइच के बरौली गांव का रहने वाला गोलू विश्वकर्मा कुल्हाड़ी लेकर स्टेज पर चढ़ गया। इसके बाद दूल्हे पर कुल्हाड़ी तानकर उसने युवती की मांग में सिंदूर भर दिया।

लोगों ने पीटकर किया अधमरा
परिवार के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से गोलू विश्वकर्मा को पकड़ लिए और जमकर पिटाई कर दिए। तभी, किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची ने एंबुलेंस से उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। 

शादी को तैयार नहीं हो रहा था दूल्हा
बताते हैं कि घटना के बाद से दूल्हा पक्ष के लोगों ने लड़की को ले जाने से मना कर दिया। बाराती भी लौट गए। उसके बाद इसमें रिश्‍तेदारों की मदद ली गई। दोनों तरफ के लोगों की आपस में पंचायत हुई। रिश्तेदारों के समझाने पर लड़का पक्ष मान गया। 

(प्रतीकात्मक फोटो)