एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद हम पश्चिम बंगाल में भी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद प्रदेश में जनसहभागीदारी मोर्चा के साथ मिलकर मैदान में उतरेंगे। हम पूर्वांचल में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। हम एक-एक कर हर जनपद में जाकर अपनी पार्टी के अहम कार्यकर्ताओं व आम लोगों से मिलेंगे।

वाराणसी (Uttar Pradesh) । जनभागीदारी संकल्प मोर्चा के अहम अंग ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी आज पूर्वांचल के दौरे पर हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर ओवैसी ने सपा के मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। दावा किया कि वह तो हमसे काफी डरे हैं। उत्तर प्रदेश में जब उनकी सरकार थी तो मुझे आने से रोका गया। इसमें भी 12 बार तो पूर्वांचल आने से रोका गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पश्चिम बंगाल में भी चुनाव लड़ेंगे ओवैसी
एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद हम पश्चिम बंगाल में भी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद प्रदेश में जनसहभागीदारी मोर्चा के साथ मिलकर मैदान में उतरेंगे। हम पूर्वांचल में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। हम एक-एक कर हर जनपद में जाकर अपनी पार्टी के अहम कार्यकर्ताओं व आम लोगों से मिलेंगे।

मैं दोस्ती निभाने आया हूं
एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अब हमको मौका मिला तो आ रहे हैं। अब ओमप्रकाश राजभर के साथ गठबंधन किया है, मैं दोस्ती निभाने आया हूं। हम दोनों यूपी में टक्कर देंगे। वही, अखिलेश से ओवैसी के इस बयान पर मीडिया कर्मियों ने सवाल किया तो वो सवाल को टालकर आगे बढ़ गए हैं।