यूपी के रामपुर में 6 साल की बच्ची को किडनैप कर उसके साथ रेप करने वाले दोषी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। बीते 13 दिसंबर को कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया था। जिसके बाद बुधवार को मामले पर सुनवाई करते हुए उसे फांसी की सजा सुनाई। 

रामपुर (Uttar Pradesh). यूपी के रामपुर में 6 साल की बच्ची को किडनैप कर उसके साथ रेप करने वाले दोषी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। बीते 13 दिसंबर को कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया था। जिसके बाद बुधवार को मामले पर सुनवाई करते हुए उसे फांसी की सजा सुनाई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 6 साल की मासूम इसी साल 7 मई को घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 22 जून को इलाके के कुछ बच्चे कबूतर पकड़ते पकड़ते एक खाली मकान में जा पहुंचे। वहां उन्होंने बच्ची का कंकाल पड़ा देखा, जिसके बारे में अपने परिजनों को बताया। सूचना पुलिस को दी गई। बच्ची के परिजनों ने कंकाल की पहचान अपनी मासूम बेटी के रूप में की। 

रेप के बाद की गई थी बच्ची की हत्या 
कंकाल मिलने के बाद पुलिस भी हरकत में आई। आरोपी नाजिर को आश्रम पद्धति स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल किया कि उसने ही रेप के बाद बच्ची की हत्या की थी। मामले में सुनवाई के बाद 13 दिसंबर को विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम विनोद कुमार की अदालत ने नाजिल को दोषी करार दिया। बुधवार को कोर्ट ने उसे फांसी की सजा सुनाई।