मंगलवार तड़के तीन बदमाश घुसकर स्ट्रांग रूम काट रहे थे। इसी दौरान गश्त पर निकली पुलिस पहुंच गई। पुलिस को बैंक के पास देख  बदमाश घबड़ा गए। वे हड़बड़ी में फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई।

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) । रामनगर थाना क्षेत्र स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक का स्ट्रांग रूम काट रहे एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के पैर पर गोली लगी है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर इसी घटना में शामिल दो बदमाश फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 ऐसे हुई पुलिस को जानकारी
मंगलवार तड़के तीन बदमाश घुसकर स्ट्रांग रूम काट रहे थे। इसी दौरान गश्त पर निकली पुलिस पहुंच गई। पुलिस को बैंक के पास देख बदमाश घबड़ा गए। वे हड़बड़ी में फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई।

जिला अस्पताल ले जाया गया बदमाश
इस मुठभेड़ में रामनगर थाना क्षेत्र के अमौली कला गांव का निवासी आरोपित राजेंद्र प्रसाद के पैर पर गोली लगी। घायलावस्‍था में वह गिर पड़ा। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। वहीं, मौके का फायदा उठाते हुए दो आरोपी भाग निकले। घायल राजेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए कई टीमें लगाई गईं हैं।