खिड़की में पाइप से बच्चों और महिला के ऊपर पेट्रोल डाला गया। उसके बाद डंडे में कपड़ा बांधकर बच्चों और महिला के ऊपर आग लगा दी।  

मेरठ (Uttar Pradesh) घर में सो रही महिला और उसके पांच बच्चों के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। इसमें महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। अन्य तीन बच्चे मामूली रूप से झुलसे हैं। एक बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण दिल्ली रेफर कर दिया गया। घटना खरखौदा थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

8 साल पहले पत्नी को छोड़कर चला गया था पति
रहामीन (40) अपने पांच बच्चों यसा (12), अनस (8), बुशरा (9),राहिल (14) और साफिया (11) के साथ रहती है। परिजनों का कहना है कि रहामीन का पति 8 वर्ष पूर्व उसे छोड़कर चला गया था। तभी से वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करती है। 

इस तरह आग के किया हवाले
खिड़की में पाइप से बच्चों और महिला के ऊपर पेट्रोल डाला गया। उसके बाद डंडे में कपड़ा बांधकर बच्चों और महिला के ऊपर आग लगा दी। 

पड़ोसियों ने बुझाई आग
आग लगने पर महिला ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक रहामीन, यसा और अनस काफी झुलस चुके थे। सीओ किठौर रामानंद कुशवाहा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। झुलसे लोगों का अस्पताल में ईलाज कराया जा रहा है।