कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे के बाद रविवार को रायबरेली पहुंचीं। यहां उन्होंने दिवंगत नेता सुनील श्रीवास्तव के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका को देख सुनील की बुजुर्ग की मां फफक कर रो पड़ीं।

रायबरेली (Uttar Pradesh). कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे के बाद रविवार को रायबरेली पहुंचीं। यहां उन्होंने दिवंगत नेता सुनील श्रीवास्तव के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका को देख सुनील की बुजुर्ग की मां फफक कर रो पड़ीं। यही नहीं, उनकी पत्नी और बेटी के भी आंखों से आंसू छलक उठे। प्रियंका ने सभी को शांत कराया और सांत्वना दी। बता दें, सुनील का बीते 27 दिसंबर को बीमारी के बाद निधन हो गया था। वे जिला इकाई में कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सेवादल के प्रदेश कोआर्डिनेटर के पद पर थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जब प्रियंका के कहा, हम हर कदम पर आपके साथ
परिजनों ने कहा, रोते रोते जब सुनील की मां की सांस फूलने लगी तो प्रियंका ने पूछा दमा है क्या? बताया कि ब्लड प्रेशर की शिकायत है। इस पर उन्होंने उनका ख्याल रखने को कहा। इसके बाद प्रियंका ने सुनील की पत्नी कंचन से बात कर भरोसा दिलाया कि वो हर कदम पर हमारे साथ हैं। कंचन ने जब इलाज के लिए उनका शुक्रिया अदा किया तो जवाब में उन्होंने कहा कि सुनील ने हमारे लिए बहुत किया है। यही नहीं, प्रियंका ने कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि सभा के आयोजन का जिलाध्यक्ष को निर्देश भी दिया। 

पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प
वहीं, प्रियंका गांधी के रायबरेली पहुंचते ही पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मामूली झड़प हो गई। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल बाजपेई सुरक्षा के लिहाज से लगे बैरियर को पार करने की कोशिश कर रहे थे। इस पर पुलिस और उनके बीच झड़प हो गई।