प्रियंका गांधी ने आगरा के एक वीडियो पर सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि, थके हुए कदमों से किसका भविष्य खींचा जा रहा है? यूपी रोडवेज की 20 हजार बसें किस दिन के लिए हैं? अगर हम विपदा के मारे इन हिंदुस्तानियों को घर भेज नहीं ले जा सकते

लखनऊ(Uttar Pradesh). कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लॉकडाउन के बीच पलायन कर रहे श्रमिकों के मामले में यूपी की योगी सरकार को घेरने की कोशिश की है। प्रियंका ने आगरा के एक वीडियो को अपने टि्वटर पर पोस्ट किया है। वीडियो में एक महिला अपने बच्चे को सूटकेस पर लिटाकर उसे खींचते हुए पैदल जा रही थी। वह पंजाब से महोबा जा रही थी। प्रियंका गांधी ने इस वीडियो पर सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि, थके हुए कदमों से किसका भविष्य खींचा जा रहा है? यूपी रोडवेज की 20 हजार बसें किस दिन के लिए हैं? अगर हम विपदा के मारे इन हिंदुस्तानियों को घर भेज नहीं ले जा सकते? आपके भाषणों से और पैकेजों पर इनका भरोसा टूट चुका है। ये कदम अब अपने गांव पहुंचकर ही रुकेंगे। इन्हें घर पहुंचाइए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देश की सड़कों पर त्राहिमाम की स्थिति
प्रियंका ने टि्वट कर लिखा- देश की सड़कों पर त्राहिमाम की स्थिति है। महानगरों से मजदूर भूखे प्यासे, पैदल अपने छोटे छोटे बच्चों और परिवार को लेकर चले जा रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे व्यवस्था ने इनको त्याग दिया हो। मई की धूप में सड़कों पर चल रहे लाखों मजदूरों का तांता लगा हुआ है। रोज ऐक्सिडेंट हो रहे हैं। रोज ये गरीब हिंदुस्तानी मारे जा रहे जा रहे हैं। इनके लिए सरकार बसें क्यों नहीं चलवा रही? यूपी रोडवेज की बीस हजार बसें खड़ी हैं। कृपया इन बसों को सड़कों पर उतार दीजिए।

कार्यकर्ताओं से कहा-और तेज करें मदद कार्य 
प्रियंका ने आगे लिखा- इन्हीं के श्रम से हमारे ये महानगर बने हैं, इनके श्रम से देश आगे बढ़ा है। भगवान के लिए इन्हें सड़कों पर ऐसे बेसहारा न छोड़िए। उप्र की सभी जिला शहर इकाईयों से मेरा आग्रह है कि इन जरूरतमंद लोगों की मदद कार्य और तेज कर दीजिए। पूरी ताकत लगा दीजिए। ये सेवा का वक्त है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इन हिंदुस्तानी भाइयों के साथ खड़ा है।

मजदूरों पर बल प्रयोग ने करे पुलिस 
अंत में प्रियंका गांधी ने पुलिसकर्मियों से अपील की। कहा- मैं समझती हूं कि आप पर काम का दबाव है। आप भी परेशान हो। मगर आपसे मेरी एक विनती है इन बेसहारा लोगों पर बल प्रयोग मत करिए। इन पर वैसे ही विपत्ति टूटी हुई है। इनकी गरिमा की रक्षा कीजिए।