उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश में सारी पार्टियां विपक्षी दलों पर जमकर बरस रही है। हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने रक्षा कवच को तहस नहस किया है। 

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Vidhan Sabha Election 2022) को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। सोशल मीडिया पर सभी पार्टी के नेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, " उप्र की जनता इन 5 सालों का हिसाब मांगने के लिए तैयार है। उप्र की जनता संविधान की रक्षा के लिए तैयार है, जोकि जनता का रक्षा कवच है। भाजपा सरकार ने इस रक्षा कवच को तहस-नहस किया है।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने उप्र सरकार को #संविधानद्रोही_BJP भी कहा है। कांग्रेस महासचिव ने आगरा में अरुण वाल्मीकि, गाजीपुर में नरेंद्र पासवान जैसे कई मामलों को लेकर उप्र सरकार की पुलिस ने संविधान को रौंदा है। उन्होंने यूपी सरकार की कानून व संविधान के राज को रौंदते हुए अत्याचार का भी आरोप लगाया है।

Scroll to load tweet…

आपको बता दे कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) को निशाने पर लेते हुए कहा कि दोनों दलों को ध्रुवीकरण भाता है क्योंकि इससे दोनों का वोट बैंक मजबूत होता है। वो आगे कहती है कि भाजपा को ध्रुवीकरण का फायदा उठाने से रोकने के लिए प्रदेश की जनता को अलग तरह की राजनीति का विकल्प देने की जरूरत है। साथ ही योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि मुझे लगता है भाजपा नेतृत्व उनके कद को कम करना चाहता है।