यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम में पहली महिला महिला सरकारी बस ड्राइवर बनी प्रियंका के पति के मौत के बाद उन्हें काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा। बच्चों को अच्छी परवरिश देने के लिए उन्होंने ट्रक चलाने का काम भी किया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम UPSRTC द्वारा 26 महिला चालकों की भर्ती हुई है। बता दें कि यूपी की प्रियंका शर्मा इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। प्रियंका असंख्य संघर्षों को पार करते हुए उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की पहली महिला सरकारी बस ड्राइवर बनी हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने की उनकी कहानी काफी संघर्षों से भरी रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शादी के बाद प्रियंका शर्मा के दो बच्चे हुए। वहीं उनका पति शराब पीने का आदि था। अधिक शराब पीने के कारण उसकी मौत हो गई। पति की मौत के बाद उनके परिवार ने भी उनका साथ छोड़ दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्चों की परवरिश के लिए निकली बाहर
बता दें कि प्रियंका शर्मा बिहार के बांका जिले के हरदौड़ी गांव की निवासी हैं। वहीं दोनों बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी उन के कंधों पर आ गई। जिसके बाद प्रियंका घर से बाहर निकलने के लिए मजबूर थी। प्रियंका ने जानकारी देने हुए बताया कि बच्चों की अच्छी परवरिश की जिम्मेदारी उन पर थी। इसलिए वह बेहतर मौके की तलाश में दिल्ली आ गई। पहले उन्होंने एक कारखाने में एक सहायक के रूप में नौकरी करना शुरू किया। प्रियंका ने बताया कि कारखाने में काम करने के दौरान उन्होंने ड्राइविंग के बारे में सोचा। इसके बाद वह ड्राइविंग कोर्स करने के लिए मुंबई चली गईं। फिर उन्होंने ट्रक चलाने का फैसला लिया। 

सितंबर में हुई पोस्टिंग
वहीं काम के सिलसिले में प्रियंका शर्मा बंगाल और असम भी गई। प्रियंका ने आगे बताया कि साल 2022 में उन्हें पता चला कि महिला बस ड्राइवरों के लिए उत्तर प्रदेश में नौकरी निकली है। जिम्मेदारियों को उठाते हुए उन्होंने इसका फॉर्म भरा। जिसके बाद उन्होंने ट्रेनिंग ली और फिर सितंबर में उनकी पोस्टिंग हो गई। इसी के साथ ही प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी ने महिला ड्राइवरों को अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया। जिस कारण बहुत सी महिलाएं अपने पैरों पर खड़े होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं।

'कीचड़ से सने कपड़े और पैरों से गायब थीं चप्पलें' इस हाल में बेटी का शव देख फफककर रो पड़ा पिता, जताई ऐसी आशंका