यूपी के जिले अयोध्या में पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के सरियावां मजरे मिश्रौली गांव निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य व प्रॉपर्टी डीलर ने रविवार दोपहर अपने घर के अंदर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ऐसा बताया जा रहा है कि वह काफी समय से किसी बात को लेकर परेशान थे।

अयोध्या: उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या में पूर्व बीडीसी व प्रॉपर्टी डीलर ने खुद गोली मारकर रविवार की दोपहर आत्महत्या कर ली। शहर के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के सरियावां मजरे मिश्रौली गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर ने घर के अंदर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और परिजनों के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर महीनों से किसी बात को लेकर तनाव में रहते थे। इस वजह से उनके नाम की लाइसेंसी रिवाल्वर को परिजनों ने पड़ोसी भाई के घर में रखवा दिया था। पर तीन दिन पहले वापस लाकर रविवार की दोपहर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

परिजनों के पूछने पर भी नहीं बताया था तनाव का कारण
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक पूराकलंदर राजेश सिंह का कहना है कि सरियावां गांव के मजरे मिश्रौली गांव निवासी अफसर जावेद उर्फ सिप्पू पुत्र अब्दुल वाहिद उम्र करीब 47 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। पिछले दिनों कहीं किसी से लेन देन या किसी दूसरी वजह से तनाव में रहने लगे थे। परिजनों ने इसका कारण भी बताया लेकिन उन्होंने नहीं बताया। परिजन इस बात को लेकर काफी चिंतित रहा थे कि कहीं यह आत्महत्या ना कर लें, जिसके चलते उन्हें घर में कड़ी निगरानी में रखा जाता रहा और उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी पड़ोसी भाई के घर में रखवा दी गई।

घर में मौका मिलते ही मृतक ने दिया घटना को अंजाम
जावेद के बार-बार मांगने पर परिजन तीन दिन पहले ही रिवाल्वर को मांग कर घर में लाए हुए थे। इसी रिवाल्वर से रविवार को अफसर जावेद ने मौका पाकर घर के अंदर ही गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस वारदात की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।

बहराइच: प्रेमिका से बात करने पर युवक को मिली सजा-ए-मौत, युवती के भाई और पिता ने इस तरह दिया घटना को अंजाम

गाजीपुर: मोहर्रम पर घर आए युवक की गला रेतकर हत्या, घटना से पहले आए फोन कॉल की जांच में जुटी पुलिस