सदर विधायक रायबरेली अदिति सिंह ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अदिति सिंह ने यह पत्र सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नाम पर लिखा है। 

लखनऊ: सदर विधायक रायबरेली अदिति सिंह ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अदिति सिंह ने यह पत्र सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नाम पर लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि, 'आपको अवगत कराना है कि मैं(अदिति सिंह) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहीं हूं। कृपया स्वीकार करने का कष्ट करें।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गौरतलब है कि अदिति सिंह पहले ही भाजपा में शामिल हो चुकी है। इसके बाद उनके कांग्रेस से इस्तीफा न दिए जाने को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही थीं। आखिरकार उन्होंने इन तमाम बिंदुओं पर विराम लगा दिया है। अदिति सिंह ने सोनिया गांधी पत्र को पत्र लिख इस्तीफा स्वीकार करने की अपील की है। अदिति सिंह ने 2017 में लहर के बावजूद रायबरेली में कांग्रेस को मजबूत किया था।

Scroll to load tweet…