यूपी में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बुधवार रात से ही मूसलाधार बारिश जारी है। इस वजह से प्रदेश के कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है, जिसने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया है।

लखनऊ (Uttar Pradesh). यूपी में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बुधवार रात से ही मूसलाधार बारिश जारी है। इस वजह से प्रदेश के कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है, जिसने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया है। ठंड को देखते हुए लखनऊ सहित कई जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो बारिश का ये सिलसिला 17 जनवरी तक जारी रहेगा। 18 जनवरी से मौसम में थोड़ा सुधार आएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खराब मौसम को देखते हुए सीएम योगी ने दिए ये निर्देश
वहीं, खराब मौसम को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने इलाके में ठंड और बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत की व्यवस्था करें। आश्रय गृहों में अलाव और कंबल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर किसानों को राहत पहुंचाई जाए। मौसम विभाग के अनुसार, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, अमरोहा, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, गोरखपुर, महाराजगंज और इनके आसपास के जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

18 जनवरी को साफ होगा मौसम, लेकिन...
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम का ये बदलाव अगले तीन से चार दिनों तक जारी रह सकता है। बारिश और बादलों का ये दौर 17 जनवरी तक अनवरत चलता रहेगा। 18 और 19 जनवरी को मौसम खुल जायेगा। 20 जनवरी से फिर मौसम के बिगड़ने के संकेत हैं।