यूपी के रामपुर में उपचुनाव को लेकर लगातार तैयारी जारी है। इस बीच सपा प्रत्याशी आसिम रजा ने कहा कि भले ही प्रत्याशी वह हैं लेकिन चुनाव आजम खां का है औऱ वह ही प्रत्याशी भी बनेंगे। 

रामपुर: समाजवादी पार्टी ने रामपुर उपचुनाव के लिए आसिम रजा को मैदान में उतारा है। आसिम रजा ने कहा कि यह प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह भयमुक्त माहौल को निष्पक्षता के साथ में संपन्न करवाए। यह चुनाव आजम खां है और वही 11वां बार विधायक भी बनेंगे। आसिम रजा के इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमाया हुआ है। उन्होंने यह बातें नामांकन दाखिल करने के बाद कहीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रशासन से निष्पक्ष चुनाव की हुई मांग
आसिम रजा ने कहा कि चुनौतियां हमेशा रहती है, चुनौतियों के बीच ही उन्होंने हमेशा काम किया है। इस बार की चुनौतियां का सामना करने के लिए हमेशा ही तैयार रहा हूं। जिस हालात में चुनाव हो रहा है उस बीच जनता भी सभी चीजों को बड़े आराम से समझ रही है। रामपुर में खौफ का माहौल पहले था न चुनाव के बाद में होगा। प्रशासन ने जिम्मेदारी है कि वह निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न करवाए। आसिम रजा ने कहा कि हम एक कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ता का बात पार्टी और नेता की बात को मानना होता है।

चुनाव में जीत के लिए भाजपा भी लगा रही पूरा जोर
आसिम रजा की ओर से कहा गया कि जनता सब कुछ समझ रही है। यह चुनाव हारजीत का नहीं है। यह चुनाव जुल्म और ज्यादती के खिलाफ है। लिहाजा रामपुर की जनता को इस बार भी सोच समझकर फैसला लेना होगा। हमने आधी सदी तक काम किया है और खुशियों से ज्यादा आंसू देखे हैं। बेरोजगारी और महंगाई की हालत भी सभी ने देखी है। सभी लोगों से एकजुटता के साथ आसिम रजा को मजबूती देने की अपील की है। आपको बात दें कि रामपुर में उपचुनाव को लेकर चुनावी माहौल पूरी तरह से गरम है। सपा इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इस बीच बीजेपी भी इस सीट पर जीत दर्ज कर आजम खां और सपा के जीत के रथ को यहां रोकने के प्रयास में लगी है। 

सपा नेता आजम खां रामपुर उपचुनाव में नहीं डाल पाएंगे वोट, जानें क्यों चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट से हटाया नाम