उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोमवार दोपहर 49,568 पदों के लिए सिपाही भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। साल 2018 से शुरू हुई इस भर्ती का रिजल्ट सोमवार की दोपहर घोषित किया गया। इस भर्ती में पास हुए अभ्यर्थियों की लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई

लखनऊ(Uttar Pradesh ). उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोमवार दोपहर 49,568 पदों के लिए सिपाही भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। साल 2018 से शुरू हुई इस भर्ती का रिजल्ट सोमवार की दोपहर घोषित किया गया। इस भर्ती में पास हुए अभ्यर्थियों की लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि इस भर्ती के लिए विज्ञापन अक्टूबर 2018 में निकाला गया था। 49568 पदों के सापेक्ष तकरीबन 23 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस भर्ती का आज रिजल्ट घोषित होने के बाद पुलिस विभाग को तक़रीब 50 हजार नए सिपाही मिल जाएंगे। 

ऐसा रहा भर्ती का शेड्यूल 
पुलिस सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27-28 जनवरी 2019 को कराई गई थी। जिसका परिणाम नवंबर 2019 को जारी किया गया था। सफल पाए गए अभ्यर्थियों में से कुल रिक्तियों की संख्या को देखते हुए मेरिट के आधार पर 2.5 गुना ज्यादा यानी 1,23,921 अभ्यर्थियों को शैक्षिक एवं अन्य अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया था। जिसमे 49568 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया।