यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक रिटायर्ड दरोगा ने नशे की हालत में पहले अपने बेटे को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली । रिटायर्ड दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत चिंताजनक है।

ग्रेटर नोएडा (Uttar Pradesh). यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक रिटायर्ड दरोगा ने नशे की हालत में पहले अपने बेटे को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली । रिटायर्ड दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत चिंताजनक है। रिटायर्ड दरोगा की पहचान पचन सिंह के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल बेटे का इलाज चल रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी की है. यहां एस्कोर्ट कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड दरोगा पचन सिंह की अपने बेटे से कहा-सुनी हो गई। पचन सिंह नशे में थे। इस कहा-सुनी के बाद उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर से बेटे पर हमला कर दिया। बेटे को दो गोलियां लगी हैं। एक गोली बेटे की छाती में लगी है जबकि दूसरी गोली उसके पांव में। इसके बाद उन्होंने खुद को भी गोली मार ली। रिटायर्ड दरोगा पचन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

नशे में बन बैठे अपनों की जान के दुश्मन 
पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड दरोगा पचन सिंह सुबह से नशे की हालत में थे। तभी उनकी बेटे से किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात इतनी आगे बढ़ गई कि नशे में धुत दरोगा ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और दो गोलियां अपने सगे बेटे पर दाग दीं। इस हमले के बाद पचन सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने खुद को भी गोली मार ली। वो जिसकी जान लेना चाह रहे थे, वह तो बच गया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, जबकि दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। 

पुलिस कर रही मामले की जांच 
सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने पचन सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है। एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया की पुलिस ने रिटायर्ड दरोगा पचन सिंह के शव को पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं उनके बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। मामले की विस्तृत जांच के लिए टीम बना दी गई है।