यूपी के प्रयागराज में नैनी जेल का कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने 25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है। जेल में खून की उल्टियां होने की वजह से शहर के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में पुलिस को चकमा देकर फरार कैदी पर ईनाम घोषित किया गया है। बीते दिनों शहर के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल यानी SRN से फरार कैदी दीपक कुमार पर एसएसपी अजय कुमार ने 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। दरअसल उसे नैनी केंद्रीय कारागार से इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा गया था।। डॉक्टरों की निगरानी में ही कैदी का इलाज हो रहा था लेकिन डॉक्टर व सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कैदी दीपक कुमार वहां से भाग निकला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सामूहिक दुष्कर्म मामले में था जेल में बंद
कैदी दीपक अस्पताल से भाग निकला है और अभी तक पुलिस के हाथ वह नहीं लगा है। ऐसे में पुलिस की ओर से उसके ऊपर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया गया है। फरार कैदी दीपक प्रतापगढ़ जिले का मूल निवासी है। लेकिन नैनी के दांडी स्थित पदम इनक्लेव में रहता है। लेकिन 18 मई को सामूहिक दुष्कर्म मामले में नैनी जेल में बंद था। उसके बाद कैदी को 22 मई के दिन अचानक से खून की उल्टियां होने पर जेल प्रशासन की ओर से उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी निगरानी के लिए जेल वार्डर अर्जुन प्रसाद सरोज और जिला पुलिस से रविकांत को लगाया था।

सुरक्षा में तैनात जेल वार्डर को किया गया सस्पेंड
जिला पुलिस रविकांत और जेल वार्डर अर्जुन प्रसाद सरोज समेत अन्य पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद प्रशासन ने एसआरएन अस्पताल से कैदी दीपक कुमार के भागने के बाद तत्काल रूप से जेल वार्डर अर्जुन प्रसाद को लापरवाही के चलते सस्पेंड कर दिया गया था। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में हिरासत से फरार होने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। वहीं दूसरे ओर पुलिस रविकांत के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यूपी के तीन कांग्रेस नेता बाहर से जाएंगे राज्यसभा, प्रमोद तिवारी सहित सूची में इन दो नेताओं का नाम

कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल