यूपी के सहारनपुर में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया है। इस दौरान आरोपी ने छात्रा के परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने मामले पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरूकर दी है।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। देवबंद नगर में 9वीं कक्षा की छात्रा से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पहले छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ एक सुनसान जगह पर लेकर गया और फिर इसके बाद आरोपी ने छात्रा को धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी देते हुए किसी को मामले के बारे में बताने से मना किया। बता दें कि यह मामला देवबंद क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी ने स्कूल जा रही छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
पीड़िता के पिता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी देवबंद के एक कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा है। बीते मंगलवार की दोपहर को वह बदहवास हालत में अपने घर वापस पहुंची। जब परिजनों ने छात्रा से पूछा तो पीड़िता ने बताया कि जब वह सुबह 8 बजे अपने कॉलेज एग्जाम देने के लिए जा रही थी तो वहां पर उसे वरीस नामक युवक मिला। इस दौरान वरीस किसी बात को लेकर रास्ते में ही छात्रा से बहस करते हुए उससे बदसलूकी करने लगा। इस पर जब छात्रा ने उसका विरोध किया तो वह उसे और परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देने लगा। 

पुलिस फरार आरोपी की कर रही तलाश
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद वह उसे मीना बाजार में एक सुनसान मकान में ले गया। इस दौरान पीड़िता आरोपी से उसे छोड़ देने की मांग करती रही लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। दोपहर 12 बजे के आसपास पीड़िता के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उसके पिता आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने कोतवाली पहुंच गए। कोतवाल पीयूष दीक्षित ने कहा कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

सहारनपुर में दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, खेत से वापस लौट रहे किसान का धारदार हथियार से किया ऐसा हाल