सहारनपुर में दोस्त के सामने उसकी भाभी से आपत्तिजनक बातें करना युवक को भारी पड़ गया। दोस्त ने युवक को शराब पिलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने घटना के 10 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक सनसनी खेज मामले का खुलासा हुआ है। सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना पुलिस ने दस दिन पहले हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के दोस्त को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या की गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाभी से गंदी बात करने पर की हत्या
एसपी सिटी राजेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 2 सितंबर को हाइवे पर हुई हत्या युवक के दोस्त ने ही की थी। घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी सचिन ने जटपुरा थाना फतेहपुर निवासी मृतक सोवित के साथ वहां पर बैठकर शराब की थी। उसके बाद सोवित ने सचिन की भाभी को फोन मिला दिया और स्पीकर पर उससे बाते करने लगा। इस दौरान सोवित और सचिन की भाभी के बीच आपत्तिजनक भी की गई। यह सुनकर सचिन गुस्से में आगबबूला हो गया। उसने सोवित की हत्या की योजना बना डाली और फिर घटना को अंजाम भी दे दिया।

आरोपी ने कुबूल किया जुर्म
एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कुबूल करते हुए कहा कि सोवित को शराब पिलाने के बाद वह उसे मोटरसाइकिल पर देहरादून-अम्बाला हाईवे पर ले गया। यहां पर पहुंचने के बाद उसने नशे में धुत सोवित के के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। हत्या करने के बाद आरोपी ने मृतक सोवित के शव को हाईवे के नीचे बनी पुलिया में छिपा दिया। वहीं मृतक का बैग और बाइक पास के जंगल में छिपा दिया। इसपी ने बताया कि आरोपी द्वारा बताई गई जगह से पुलिस ने बैग व बाइक भी बरामद कर ली है। रविवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

बीवी ने दिया दगा तो दोस्त को मिली खौफनाक 'सजा', पूरा माजरा जान कांप जाएंगे