सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को शासन के निर्देश पर वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई। जिसके बाद राजभर इस सुरक्षा के मिलने के बाद से काफी उत्साहित है। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद भी किया है।

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जहूराबाद के विधायक ओम प्रकाश राजभर को शासन के निर्देश पर वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। जिसके बाद से वह इस सुरक्षा मिलने के बाद से काफी गदगद है। भारतीय जनता पार्टी का उन्होंने शुक्रवार को आभार जताया। इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर कहा कि अखिलेश यादव से तलाक के पेपर तैयार हैं, बस हस्ताक्षर होने बाकी हैं। आगे कहते है कि अखिलेश की तरफ से तालाक और तालाक पेपर पर हस्ताक्षर होने का ही इंतजार कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजभर ने सीएम योगी आदित्यनाथ को किया धन्यवाद
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर आगे कहते है कि उन पर कई बार हमले हुए थे। जिसके बाद उन्होंने अपर मुख्य सचिव गृह को कई बार पत्र भी लिखा था। राजभर कहते है कि बदले हालात को देखते हुए सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल से धन्यवाद। ऐसा बताया जा रहा है कि राजभर को यह वाई श्रेणी सुरक्षा का रिटर्न गिफ्ट समाजवादी पार्टी पर हमलावर होने और राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन के बाद मिला है। 

एक सीट मांगने पर अखिलेश यादव से हुए थे नाराज
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश राजभर ने सपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। उनको 14 सीटें दी गई थी, जिसमें से छह पर जीत दर्ज की। वहीं विधान परिषद चुनाव के दौरान वह एक सीट की मांग भी कर रहे थे लेकिन सपा ने उनकी नहीं सुनी। जिससे वह नाराज हो गए और अखिलेश यादव का नाम लिए बिना आरोप लगाया था कि अल्पसंख्यक मतदाता अब सपा को समर्थन नहीं दे रहे हैं। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि उपचुनाव के दौरान पार्टी के सेनापति एसी कमरे से बाहर नहीं निकले।

अखिलेश पर निशाना और द्रौपदी मुर्मू को समर्थन के बाद राजभर को मिला रिटर्न गिफ्ट, Y श्रेणी सुरक्षा पर चर्चा जारी