कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों को शासन की तरफ से आवास सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। विजयीपुर ब्लाक के अलग-अलग गांवों से छह लाभार्थियों को लेकर ग्राम पंचायत सचिव हीरालाल स्कार्पियों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लखनऊ लेकर जा रहे थे।

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) । सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही लाभार्थियों की स्कार्पियों सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में ग्राम पंचायत सचिव समेत आठ लाभार्थी घायल हो गए हैं। इसमें पंचायत सचिव की हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लखनऊ जा रहे थे सभी
कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों को शासन की तरफ से आवास सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। विजयीपुर ब्लाक के अलग-अलग गांवों से छह लाभार्थियों को लेकर ग्राम पंचायत सचिव हीरालाल स्कार्पियों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लखनऊ लेकर जा रहे थे। हाइवे पर महिचा चौकी क्षेत्र के रामपुर मोड़ पर कोहरे में स्कार्पियो की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। 

यह हुए घायल
चालक संदीप निवासी मौहारी रायपुर भसरौल, पंचायत सचिव हीरालाल निवासी अझुवा कौशांबी, आवास लाभार्थी रामबाबू निवासी सिलमी गढ़वा, रत्तू निवासी तक्कीपुर, जीतेंद्र पाल निवासी कूरा, राजकुमारी निवासी टेसाही बुजुर्ग, बीरेंद्र निवासी भखरना, घनश्याम निवासी मझटेनी।