यूपी के अंबेडकरनगर में बुधवार को जैतपुर थानाध्यक्ष बब्बूलाल मिश्रा का शव उनके आवास पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवारीजनों को घटना की सूचना दी गई है। थानाध्यक्ष ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की, उसकी जांच की जा रही है।

अंबेडकरनगर (Uttar Pradesh). यूपी के अंबेडकरनगर में बुधवार को जैतपुर थानाध्यक्ष बब्बूलाल मिश्रा का शव उनके आवास पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवारीजनों को घटना की सूचना दी गई है। थानाध्यक्ष ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की, उसकी जांच की जा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

थाने में बने आवास में रहते थे बब्बूलाल
गोंडा जिले के रहने वाली बब्बूलाल मिश्रा को 6 महीने पहले अंबेडकरनगर में जैतपुर थाने की कमान सौंपी गई थी। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह बब्बूलाल को किसी अपराधी को पकड़ने के लिए दबिश में जाना था। इस बात की जानकारी वो पहले ही अपने हमराह सिपाहियों को दे चुके थे। सुबह दबिश जाने के लिए सिपाहियों ने काफी फोन किया, लेकिन थानाध्यक्ष ने रिसीव नहीं किया। जिसके बाद वो थाने में स्थित उनके आवास पहुंचे। कई बार आवाज दी गई, लेकिन फिर भी कोई जवाब नहीं मिला। 

घर में थानाध्यक्ष के आलावा मौजूद था एक नौकर
पुलिसकर्मियों की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रहा नौकर उठा और थानाध्यक्ष के कमरे में उन्हें जगाने गया तो देखा कि बब्बूलाल का शव फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना के बाद एसपी आलोक प्रियदर्शी व एएसपी अवनीश कुमार मिश्र मौके पर पंहुचे और थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। एएसपी के मुताबिक, खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है।