उत्तर प्रदेश के बागपत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले एक युवक ने हैंड ग्रेनेड और अन्य हथियारों के साथ अपना वीडियो बनवाया और उसे वायरल कर दिया। 

बागपत. स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए है। कड़ी सुरक्षा बरती जा रही है। इस बीच एक युवके 3 फोटोज ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। यह शख्स हाथ में ग्रेनेड और जमीन पर हथियार बिछाकर फोटोज खिंचवाते नजर आ रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों के संग किसी को देखकर पुलिस अलर्ट हो गई है। युवक को पकड़ने छापामार कार्रवाई की जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


इस शख्स का नाम रामवीर सिंह उर्फ मोनू जाट बताया जाता है। यह बागपत जिले के बागु गांव का रहने वाला है। सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के गांव में दबिश दी। हालांकि वो गायब हो गया है। पुलिस ने आरोपी के पिता को पूछताछ के लिए उठा लिया है।

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी को पकड़ने पुलिस लगातार सर्च कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक के पास इतने हथियार कहां से आए।