चेतसिंह किला के गेट को सनमाइका से भव्य रूप दिया गया था। इसी घाट पर गंगा आरती का स्वरूप देने लिए फूलों की सजावट और त्रिशूल लगाए गए थे। जिससे पूरी तरह से गंगा आरती का फील लाया जा सके।

वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों वाराणसी में हैं, जो यहां फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग व्यस्त हैं। 'मेरा पिया बड़ा अजूबा' गीत के बोल पर अभिनेत्री आलिया और रणबीर कपूर थिरकने के साथ-साथ शरारतें करते नजर आए। बता दें कि चेतसिंह किला का गेट और गंगा में नाव को फूलों से सजाया गया था। इस बीच कभी घाट पर तो कभी नाव पर सवार होकर ये दोनों कलाकार गाने की शूटिंग कर रहे थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस तरह फिल्म की चल रही शूटिंग
चेतसिंह किला के गेट को सनमाइका से भव्य रूप दिया गया था। इसी घाट पर गंगा आरती का स्वरूप देने लिए फूलों की सजावट और त्रिशूल लगाए गए थे। जिससे पूरी तरह से गंगा आरती का फील लाया जा सके। 

'बजरंगबली व रावण' भी बने हिस्सा 
साथ ही बजरंगबली व रावण के स्वरूप में बहुरुपिए भी रखे गए थे। इस बीच बनारस के साधु संतों को सेट पर लाया गया था इनके साथ रणबीर और आलिया ने शूटिंग की। बनारस के खाटी और अल्हड़ अंदाज को भी दर्शाने का प्रयास किया गया था।