अयोध्या फैसले के बाद कई लोग मस्जिद के लिए जमीन देने को आगे आ चुके हैं। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर में 70 साल के सुखपाल सिंह बेदी ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती माह के मौके पर मस्जिद बनाने के लिए मुस्लिम समाज को अपनी जमीन दे दी।

मुजफ्फरनगर (Uttar Pradesh). अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कई लोग मस्जिद के लिए जमीन देने को आगे आ चुके हैं। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर में 70 साल के सुखपाल सिंह बेदी ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती माह के मौके पर मस्जिद बनाने के लिए मुस्लिम समाज को अपनी जमीन दे दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिख ने मुस्लिम समाज को दी अपनी जमीन
सुखपाल सिंह ने पुरकाजी कस्बे में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर फारुकी को अपनी 900 वर्ग फीट के प्लॉट के डॉक्यूमेंट सौंपे। साथ ही ऐलान किया कि उनकी जमीन पर भव्य मस्जिद बनाई जाए। उन्होंने कहा, इससे दोनों समुदायों में भाईचारा बढ़ेगा। कोर्ट के फैसले का दोनों समुदायों के लोगों ने दिल से स्वागत किया है। ये प्रेम हमेशा बना रहना चाहिए। 

कौन हैं सुखपाल सिंह 
किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले सुखपाल सिंह बेदी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इनके पास 7 बीघा जमीन है। 1947 के दंगों के बाद इनका परिवार पाकिस्तान के लाहौर से दिल्ली आया था। कुछ समय बाद वे पुरकाजी के शरणार्थी कैम्प में आ गए तब से यहीं रह रहे हैं।

पुरकाजी का रहा है पुराना इतिहास
2011 की जनगणना के अनुसार, पुरकाजी नगर पंचायत की आबादी 27,516 है। जहां मुस्लिम आबादी ज्यादा है। पुरकाजी में सुली वाला बाग में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के समय 500 स्वतंत्रता सेनानियों को कलेक्टर ने ब्रिटिश सरकार की अवज्ञा पर फांसी देने का आदेश दिया था। पुरकाजी के नागरिक सुली वाले बाग को 'राष्ट्रीय शहीद स्थल' घोषित करने की मांग कर रहे हैं। 15 अगस्त 2018 को जहीर फारूकी के नेतृत्व में एक तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने भाग भी लिया था।