पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी सहेली लड़की और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है। परिजनों का कहना है जब तक मेडिकल नहीं हो जाता है, तब तक वे लोग कहीं नहीं जाएंगे।

अंबेडकर नगर (Uttar Pradesh ) । एक युवती ने अपनी नाबालिग सहेली को बर्थ-डे का न्योता दिया। सहेली के बुलावे पर वह बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने पहुंची। लेकिन, यहां सहेली के भाई ने बर्थ-डे में शामिल होने आई नाबालिग लड़की से रेप किया। जिसकी शिकायत सहेली से की तो वह मारपीट की। इस मामले पुलिस ने आरोपी भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। यह घटना जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नीलकंठ सराय गांव में हुई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
 नीलकंठ सराय गांव निवासी लड़की ने अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग सहेली को अपने बर्थ-डे की बात कह अपने घर पर बुलाया। जहां उसके भाई ने पड़ोसी लड़की के साथ रेप किया और विरोध करने पर पिटाई भी की। इसके बाद किसी तरह नाबालिग लड़की अपने घर पहुंची और घरवालों को आपबीती बताई। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत की।

पीड़िता लखनऊ की गई रेफर