सोनभद्र में नशे की हालत में एक पति ने अपनी पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था। पति शराब का आदी था। इसके चलते ही दोनों के बीच झगड़ा और मारपीट होती थी। 

सोनभद्र: जनपद में छत्तीगढ़ की सीमा से सटे बभनी थाना इलाके के झनकपुर रंदह गांव में एक युवत ने पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी। युवक ने नशे में पत्नी को पेचकश से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शराब के नशे में हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी थाना इलाके के झनकपुर रंदह गांव के रहने वाले रघु बादी ने पत्नी सावित्री देवी की बेरहमी से पिटाई की। युवक ने शराब पीने के बाद किसी मामूली बात को लेकर पत्नी की ये पिटाई की। फिर इसी बीच अक्रोशित होकर उसने पेचकस से पत्नी का गला और मुंह गोद दिया। मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता ही रहता था। दो दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा सामने आया था और घर में भोजन तक नहीं बना था। 

आए दिन होता रहता था झगड़ा 
रात के समय में रघु बादी शराब पीकर आता था और विवाद उत्पन्न करता था। इसी बीच घटना वाले दिन पहले उसने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की फिर उसके मुंह और गले पर पेचकस से कई हमले किए। सावित्री की मौत की सूचना मृतक के बड़े पुत्र संतोष कुमार ने प्रधान संजय यादव को दी। जिसके बाद संजय ने पुलिस को इस पूरे मामले से अवगत करवाया। ग्राम प्रधान ने कहा कि आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता है और इसको लेकर गांव में पंचायत भी हो चुकी है। इसके बावजूद पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित किया जाता है। 

फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह भी इस दौरान घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी हासिल की।

कासगंज में दूध की बोतल ने ले ली मासूम की जान, बुझ गया घर का इकलौता चिराग, जानिए पूरा मामला

दूल्हे के जयमाला पहनाते ही दुल्हन ने कर दी 'थप्पड़ों की बरसात' पुलिस ने समझौता करवा फिर शुरू कराई रस्में

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराने के बाद कार के उड़े परखच्चे, मौके पर पति-पत्नी की हुई मौत