भारतीय जनता पार्टी ने बदायूं के बिल्सी में 1993 के बाद पहली बार 2017 में जीत दर्ज की थी और आरके शर्मा यहां विधायक चुने गए थे। शर्मा ने मतदान के 21 दिन पहले ही टिकट मिलने के बाद भी जीत दर्ज की थी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav) में मतदान प्रारंभ होने से पहले भी समाजवादी पार्टी (SP) अपना कुनबा बढ़ाने के अभियान में लगी है। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को भाजपा (BJP) को बड़ा झटका दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बदायूं के बिल्सी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राधा कृष्ण शर्मा (Radha Krishna Sharma) को अपनी पार्टी की सदस्यता दिलाई। बदायूं को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। भारतीय जनता पार्टी ने बदायूं के बिल्सी में 1993 के बाद पहली बार 2017 में जीत दर्ज की थी और आरके शर्मा यहां विधायक चुने गए थे। शर्मा ने मतदान के 21 दिन पहले ही टिकट मिलने के बाद भी जीत दर्ज की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2017 में पहली बार भाजपा ने दर्ज की थी जीत
भारतीय जनता पार्टी ने बदायूं के बिल्सी में 1993 के बाद पहली बार 2017 में जीत दर्ज की थी और आरके शर्मा यहां विधायक चुने गए थे। 2017 में सपा से भाजपा ने इस सीट को वापस लेकर अपना कब्जा जमा लिया था। लेकिन 2017 में जीत का अंतराल मात्र सैकड़े में था। इसलिए सपा को अब यह लग रहा है कि उस छोटे अंतराल को वह समाप्त करके फिर से अपनी सीट पर कब्जा कर सकती है। सपा को उम्मीद है कि राधा कृष्ण शर्मा को अपने खेमे में करके वह अपनी सीट पर कब्जा कर लेगी

BJP के ये नेता भी सपा में हो चुके हैं शामिल
तीन जनवरी को पूर्व विधायक बृजेश सौरभ भाजपा से सदर सीट के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे थे। बहराइच से बीजेपी की वर्तमान विधायक माधुरी वर्मा सपा में शामिल हुईं। 4 जनवरी को बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता जय प्रकाश पांडे, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार वर्मा भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी (SP) में शामिल हो गए हैं। भाजपा के कैप्टन इंदर सिंह पाल भी सपा में शामिल हो चुके हैं। 

यूपी में सात चरणों में होगी वोटिंग
भारतीय निर्वाचन आयोग ने शनिवार को उत्तर विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान किया। पहले फेज का मतदान 10 फरवरी को, दूसरे फेज का मतदान 14 फरवरी को, तीसरे फेज का मतदान 20 फरवरी को, चौथे फेज का मतदान 23 फरवरी को, पांचवें फेज का मतदान 27 फरवरी को, छठवें फेज का मतदान 3 मार्च को और सातवें फेज का मतदान 7 मार्च को होगा। चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएगा।

ओपी राजभर का दावा- विधानसभा चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी BJP