यूपी के मैनपुरी जिले में एक राम नाम का पत्थर ईशन नदी में ग्रामीणों को तैरता मिला है। राम नाम लिखे इस पत्थर को देखकर ग्रामीण आश्चर्यचकित हैं। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। फिलहाल यह पत्थर गांव के प्रधान के पास सुपुर्द है।

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के जिले मैनपुरी में राम नाम के पत्थर मिलने से हर कोई हैरान है। शहर की ईशन नदी में राम नाम लिखा पत्थर पूरे इलाके में कौतूहल बना हुआ है। ग्रामीणों का दावा है कि यह राम नाम लिखा पत्थर नदी में तैर रहा था, तभी चरवाहों की उस पर नजर पड़ी और एक चरवाहे ने घुसकर पत्थर को बाहर निकला लिया। इस पत्थर को देखकर ग्रामीण आश्चर्यचकित हैं। लोग आस्था में डूबकर इस पत्थर की पूजा कर रहे हैं। पत्थर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। फिलहाल राम नाम लिखा यह पत्थर का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि विज्ञान के अनुसार पानी में पत्थर का तैरना संभव है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चरवाहों को नदी में तैराता हुआ दिखा पत्थर
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के कुसमरा क्षेत्र के अहमलपुर ग्राम पंचायत के पास ईशन नदी का है। रविवार को कुछ चरवाहे नदी के पास अपने पशु को चरा रहे थे। तभी उनकी नजह इस पत्थर में पड़ती है, जो नदीं मे तैरता हुआ दिखाई दिया। ईशन नदी से निकालकर चरवाहे गांव ले आए और इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। अहमलपुर ग्राम पंचायत के गांव प्रधान नितिन पांडेय ने पानी में तैरने वाले पत्थर को अपने सुपुर्द ले लिया है। उन्होंने टब में पानी भरकर पत्थर डाला तो वह तैरता रहा। यह देखकर ग्रामीण हैरत में पड़ गए है।

गांव के प्रधान मंदिर में कराएंगे स्थापित
गांव में इस पत्थर को लेकर जिसे भी सूचना मिल रही है, हर कोई इसे देखने के लिए दौड़ा चला आ रहा है। राम नाम के पत्थर को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। पानी में तैरने वाले पत्थर को ग्रामीण आस्था से जोड़कर देख रहे हैं। गांव के प्रधान ने बताया कि इस अद्भुत पत्थर को वह कुसमरा रामलीला स्थित हनुमान मंदिर पर एक कुंडी बनवाकर उसमें रखेंगे, जहां पूजा पाठ होगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी पानी में तैरने वाले पत्थरों के मामले सामने आ चुके हैं। साल 2021 में आगरा में जून के महीने में इसी तरह से यमुना नदी में पत्थर तैरता हुआ मिला था।

अयोध्या: प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, तनाव में देखकर परिवार को सताने लगा था इस बात का डर