मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्र नेता रक्षा राम मौर्य ने आरोप लगाया है कि उसके व इमरान हाशमी के बीच कालेज परिसर में कहासुनी हुई थी। इसके बाद में इमरान व उसके साथियों ने उन्हें मारा-पीटा व अपमानित किया। इतना ही नहीं  थूक के चटवाया।  

अयोध्या (Uttar Pradesh) । छात्र के थूक चटवाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है यह मामला साकेत महाविद्यालय का है। जहां एक बार फिर छात्र गुटों के बीच वर्चस्व की जंग तेज हो गई है। छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। पीड़ित ने मारपीट और अपमानित करने और थूक के चाटने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल मामले में पुलिस केस दर्ज कर लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्र नेता रक्षा राम मौर्य ने आरोप लगाया है कि उसके व इमरान हाशमी के बीच कालेज परिसर में कहासुनी हुई थी। इसके बाद में इमरान व उसके साथियों ने उन्हें मारा-पीटा व अपमानित किया। इतना ही नहीं थूक के चटवाया। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने पर की है, जहां आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, थूक चटाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिससे जुड़ा वीडियो भी कई लोगों ने ट्टीट किया है।

Scroll to load tweet…