प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव सत्ता में राम मंदिर पर बुलडोजर चलाने, नियुक्ति के लिए दुकान खोलने, माफिया, गुंडों को सरंक्षण देने के लिए आना चाहते हैं। 

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya janta party) प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra dev singh) ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उनकी झूठ की राजनीति जनता के सामने खुल कर आ गयी है। उन्होंने रविवार को एक बयान में कहा कि सपा कब तक जनता को झूठ और फरेब परोसेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश सत्ता में आने के लिए आतुर हैं लेकिन उन्होंने जनता के लिए किया क्या है, जो उन्हे सत्ता में लाया जाए। अखिलेश सत्ता में राम मंदिर (Ram mandir) पर बुलडोजर चलाने, नियुक्ति के लिए दुकान खोलने, माफिया, गुंडों को सरंक्षण देने के लिए आना चाहते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'जिन्ना की मूर्ति लगाने सत्ता में आना चाहते हैं अखिलेश'
कोरोना काल में जनता को तिलांजलि देकर अखिलेश ने बता दिया है कि वह सत्ता के आगे जनता को कुछ नहीं समझते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश सत्ता में आने के लिए आतुर हैं लेकिन उन्होंने जनता के लिए किया क्या है, जो उन्हे सत्ता में लाया जाए। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा अखिलेश सत्ता में जिन्ना की मूर्ति लगाने, सरदार पटेल की मूर्ति हटाने, राम मंदिर पर बुलडोजर चलाने, नियुक्ति के लिए दुकान खोलने, बहन, बेटियों को फिर से असुरक्षित करने, माफिया, गुंडों को सरंक्षण देने के लिए आना चाहते हैं। जनता उन्हें देख-परख चुकी है और योगी का सुशासन भी देख चुकी है। इसमे कोई शक नहीं है कि भाजपा 300 से अधिक सीटों के साथ फिर से जीत कर आएगी। 

सपा को कभी नहीं रही किसानों की चिंता- प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके समय की ही नहीं बल्कि उससे पहले की सिंचाई योजनाएं पूरी करके किसानों के लिए योगी सरकार ने जो भी किया है, इसका लाभ किसान ही बता सकते हैं, जिनकी चिंता समाजवादी पार्टी को कभी नहीं रही। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने सत्ता संभालते ही लगभग 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों का 36,000 करोड़ का कर्ज माफ किया और खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ कर दीर्घगामी फायदा दिया। 
 श्री सिंह ने कहा कि बिजली की बात अखिलेश न ही करें तो अच्छा है। उनके समय में सिर्फ दो तीन जिलों में ही बिजली दी जाती थी लेकिन योगी सरकार ने सभी 75 जिलों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई, वह भी बिना किसी भेदभाव के। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश सरकार ने 2012 से 2017 तक बिजली के क्षेत्र में क्या किया आंकड़ें बताते हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2012-17 के दौरान प्रतिवर्ष 29 नए सबस्टेशन बने जबकि योगी जी के कार्यकाल में 2017-21 के दौरान प्रतिवर्ष 337 नए सबस्टेशन बनाये गए। सपा शासनकाल की तुलना में प्रतिवर्ष 154 प्रतिशत अधिक हाई टेंसन (एचटी) लाइन जोड़ी गयी। उन्होंने कहा कि 2012-17 के दौरान 47.75 लाख घरों में बिजली कनेक्शन दिये गए जबकि 2017-21 के दौरान 1.41 करोड़ घरों में मुफ्त बिजली कनेक्शन दिये गए जो सपा शासनकाल की तुलना में 195 प्रतिशत की वृद्धि है। इसी तरह 2012-17 के दौरान प्रतिवर्ष औसतन 9.55 लाख घरों में बिजली कनेक्शन दी गयी जबकि 2017-21 के दौरान प्रतिवर्ष औसतन 35.20 लाख घरों में बिजली कनेक्शन दिए। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा शासनकाल की तुलना में श्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में मजरों के विद्युतीकरण में प्रतिवर्ष औसतन 328 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उन्होंने अखिलेश पर तंज़ किया कि उनके इत्र वाले मित्रों के पास करोड़ों रुपया जब्त होने के बाद से सपा ज्यादा ही परेशान लग रही है और पैसे की कमी का रोना रो रही है।